निजी जमीन पर जबरन कब्जा कराने का पुलिस पर लग रहा है आरोप

पटना सिटी : बिहार में अक्सर जमीनी विवाद में खून खराबा देखने को मिलता है। जमीनी विवाद में होने वाले खूनी खेल से निपटने के लिए राज्य सरकार ने अपने अधिकारियों को कई दिशा-निर्देश भी दे रखे हैं। इसके लिए प्रत्येक शनिवार को हर थानों में जमीनी विवाद से संबंधित मामले को निपटाने की कोशिश की भी बात है। लेकिन बहुत सारे मामले सिर्फ कागजी होकर ही रह जाते हैं। जमीनी विवाद का एक ऐसा ही मामला देखने को मिला है। पुलिस पर निजी जमीन पर कब्जा कराने का आरोप लर रहा है।

फतुहा थाना के दौलतपुर हाइवे पर जहां सावित्री देवी के नाम से एक एकड़ 66 डिसमिल जमीन है, जिसे संतोष कुमार ने ले रखा है। उसी जमीन पर भू-माफियाओं की नजर गड़ गई है और उस जमीन पर जबरन बाउंडरी करने का आरोप पीड़ित पक्ष लगा रहे हैं। पीड़ित संतोष कुमार ने कहा कि दौलतपुर मौजा, थाना नंबर-4, जमाबंदी नंबर-11, खाता संख्या-26 और खेसरा 13 में कुल एक एकड़ 66 डिसमिल जमीन है जिसे हमने सावित्री देवी से ले रखा है। अब उसी जमीन पर भू-माफिया जबरन जमीन पर बाउंडरी कर रहा है। हम लोगों को धमकी देता है कि हम बाउंडरी करेंगे।

इसी मामले को लेकर पीड़ित सावित्री देवी ने पटना एसएसपी, ग्रामीण एसपी और फतुहा डीएसपी सहित संबंधित थाना को जमीन पर हो रहे विवाद से आवेदन के माध्यम से अवगत कराया है। संतोष कुमार ने बताया कि संबंधित जमीन पर डीसीएलआर का आदेश भी हमारे पक्ष में हैं लेकिन उसे भी मानने को तैयार नहीं है। हालांकि विवादीत जमीन पर फतुहा थाना की पुलिस भी पहुंची थी। पीड़ित संतोष ने पुलिस पर आरोप लगाते हुए कहा कि भू-माफियाओं को पुलिस का संरक्षण प्राप्त है और अपनी मौजूदगी में जमीन पर काम करवा रही है। वहीं संतोष के द्वारा लगाए गए आरोप पर मौके पर मौजूद पुलिस पदाधिकारी सतेंद्र प्रसाद सिंह से पूछा गया कि पुलिस पर जमीन पर काम कराने का आरोप लग रहा है तो उन्होंने कहा कि नहीं ऐसी कोई बात नहीं है। हम यहां विधि-व्यवस्था के लिए मौजूद हैं। फिलहाल काम को बंद करा दिया गया है, लेकिन पीड़ित पक्ष का कहना है कि कम अभी तक हो रहा है।

यह भी पढ़े : RSS के सदस्यों ने सुशील मोदी को दी श्रद्धांजलि

यह भी देखें : https://youtube.com/22scope

उमेश चौबे की रिपोर्ट

Hindi Sahitya Samagam Bihar: बिहार में होगा दो दिवसीय हिंदी साहित्य...

Hindi Sahitya Samagam Bihar, पटना: हिंदी दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने बिहार में दो दिवसीय हिंदी साहित्य समागम आयोजित करने का...

Pitru Paksha Mela 2026 Gayaji: पितृपक्ष मेला की तैयारियों को लेकर...

Pitru Paksha Mela 2026 Gayaji: बिहार सरकार के कृषि मंत्री और गया जिले के प्रभारी मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने सोमवार को विश्व प्रसिद्ध...

Aryabhatta Knowledge University Protest: ‘पवन कुमार सिन्हा इस्तीफा दो’ के नारों...

Aryabhatta Knowledge University Protest, पटना: आर्यभट्ट ज्ञान विश्वविद्यालय में जांच समिति की प्रक्रिया और समिति के समन्वयक पवन कुमार सिन्हा के कथित व्यवहार को लेकर...