क्रिकेट किट बैग से मिला कारोबारी का शव, फिरौती की बात आ रही सामने

टाटा स्टील कर्मी ने मांगी थी 50 लाख की फिरौती, पुलिस ने किया गिरफ्तार

जमशेदपुर : जमशेदपुर के कदमा थाने की पुलिस ने एक कार की डिक्की से क्रिकेट किट बैग से साकची के काशीडीह लाइन नंबर चार निवासी धर्मेंद्र सिंह का शव बरामद किया है. जिसके बाद शहर में सनसनी फैल गई है. पुलिस ने इस मामले में टाटा स्टील कर्मी विश्वजीत प्रधान को गिरफ्तार किया है.

बताया जा रहा है कि विश्वजीत प्रधान ने धर्मेंद्र के ही एक साथी के साथ मिलकर धर्मेंद्र की हत्या की है. धर्मेंद्र सूद ब्याज का काम करते थे. गुरुवार दोपहर 11 बजे वे घर से गोलमुरी जाने की बात कहकर निकले थे. जिसके बाद उनका फोन बंद हो गया. परिजन उनसे संपर्क नहीं कर पा रहे थे. रात को उन्होंने पुलिस को मामले की सूचना दी.

शुक्रवार तड़के कदमा पुलिस ने डीबीएमएस स्कूल के पास एक कार से शव को बरामद किया. शव को तार से बांधने के बाद बैग में भरकर रखा गया था. फिलहाल पुलिस विश्वजीत से पूछताछ कर रही है. वहीं मृतक के परिजनों ने बताया कि कल 3ः00 बजे टाटा स्टील कर्मी विश्वजीत प्रधान द्वारा व्हाट्सएप पर 50 लाख रुपए फिरौती की मांग संबंधी एक मैसेज मिला था, जिसकी सूचना पुलिस को दी गई थी आज सुबह पुलिस ने मौत की सूचना दी. फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गई है.

रिपोर्ट : लाला जब़ी

क्रिकेट में आ गया नया नियम, जानिए किस पर लगा हमेशा के लिए बैन

CCWI National Conference: शिल्पी नेहा तिर्की बोलीं- संविधान के मूल्यों और...

रांची में CCWI के 26वें राष्ट्रीय सम्मेलन के समापन समारोह में मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने संविधान, सामाजिक सद्भाव और महिला सशक्तिकरण पर जोर...

Jharkhand Crime: चोरी की बाइक से 7 बार बिना हेलमेट चला...

रांची के डोरंडा से चोरी हुई बाइक सात बार बिना हेलमेट चलती मिली। जगन्नाथपुर, धुर्वा, सिंह मोड़ और रिंग रोड में ई-चालान कटा, फिर...

Bihar Librarian Eligibility Test 2026: 5800 पदों पर भर्ती का रास्ता...

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने लाइब्रेरियन पात्रता परीक्षा 2026 का नोटिफिकेशन जारी किया है। आवेदन 1 से 21 अक्टूबर तक होंगे और परीक्षा 19...