Advertisement
Advertisement

बक्सर नामांकन करते ही प्रत्याशी गिरफ्तार, अब जेल से लड़ेंगे चुनाव, समर्थकों में रोष

बक्सर नामांकन करते ही प्रत्याशी गिरफ्तार, अब जेल से लड़ेंगे चुनाव, समर्थकों में रोष

बक्सर : बिहार विधानसभा चुनाव के नामांकन के अंतिम दिन राजपुर (सुरक्षित) विधानसभा क्षेत्र से आजाद समाज पार्टी के प्रत्याशी और भीम आर्मी से जुड़े। अनिल प्रधान को पुलिस ने नामांकन दाखिल करने के तुरंत बाद गिरफ्तार कर लिया। इस गिरफ्तारी के बाद क्षेत्र में तनाव और उनके समर्थकों में आक्रोश देखा गया।

Goal 7 22Scope News

नगर थाना अध्यक्ष मनोज कुमार के नेतृत्व में पुलिस ने अनिल प्रधान को गिरफ्तार कर लिया

बक्सर अनुमंडल कार्यालय से बाहर निकलते ही नगर थाना अध्यक्ष मनोज कुमार के नेतृत्व में पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया। इस दौरान समर्थकों ने पुलिस हिरासत में ही उन्हें फूल-माला पहनाई और नारेबाजी की।

गिरफ्तारी पर प्रत्याशी ने कहा यह लोकतंत्र की हत्या 

गिरफ्तारी के बाद अनिल प्रधान ने मीडिया से बातचीत में बताया कि उन्होंने राजपुर सुरक्षित सीट से नामांकन किया है। लेकिन पुलिस ने बिना कोई कागजात या नोटिस दिखाए उन्हें हिरासत में ले लिया। उनके अनुसार, कारण पूछने पर पुलिस ने कहा कि मैं वर्दी में हूं, मेरे साथ चलिए। प्रधान ने इस कार्रवाई को लोकतंत्र की हत्या बताया।

समर्थकों ने राजनीतिक साजिश का लगाया आरोप,

समर्थकों ने आरोप लगाया कि यह गिरफ्तारी राजनीतिक साजिश का हिस्सा है और पुलिस ने बिना वारंट या नोटिस के कार्रवाई की है।

फर्जीवाड़े, धोखाधड़ी और जान से मारने जैसे गंभीर मामलों के हैं आरोपी 

नगर थानाध्यक्ष ने बताया कि उनकी गिरफ्तारी एक पुराने मामले से हुई है। पीड़िता ने उन पर फर्जी आधार कार्ड बनवाने, धोखाधड़ी और जान से मारने की धमकी देने का गंभीर आरोप लगाया था। पीड़िता ने मार्च महीने में नगर थाना में मामला दर्ज कराया था।

ये भी पढ़े :  Big Breaking : पंजाब के सरहिंद में बड़ा ट्रेन हादसा, गरीब रथ एक्सप्रेस में लगी आग

धीरज कुमार की रिपोर्ट

Commercial Advertisment

Samrat Chaudhary Patna Clean City Award: पटना को मिला स्वच्छ शहर...

Samrat Chaudhary Patna Clean City Award: स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 के 10वें संस्करण में पटना को ‘स्टेट फर्स्ट स्वच्छ सिटी’ का सम्मान मिलने पर मुख्यमंत्री सम्राट...

Patna State First Clean City Award: सफाई कर्मियों के साथ राष्ट्रपति...

Patna State First Clean City Award: स्वच्छता के क्षेत्र में पटना नगर निगम ने एक और बड़ी उपलब्धि हासिल की है। स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26...

Bagodar School Computer Theft: स्कूल से 11 कंप्यूटर सेट चोरी करने...

Bagodar School Computer Theft, गिरिडीह: गिरिडीह जिले के बगोदर थाना क्षेत्र में विद्यालय से 11 कंप्यूटर सेट चोरी होने के मामले का पुलिस ने...