Dhanbad: झारखंड में नगर निकाय चुनाव होने में अब बस कुछ ही दिन शेष रह गए हैं। चुनाव के लिए नामांकन और स्क्रुटनी की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। आज प्रत्याशिय़ों को दिए जा रहे हैं , Dhanbad में चुनाव को लेकर उम्मीदवारों को चुनाव चिन्ह मिल गए हैं जिसके बाद अब धनबाद में प्रचार-प्रसार तेजी से होना शुरु हो जाएगा।
किस प्रत्याशी को क्या मिला चुनाव चिन्ह
Dhanbad में महापौर पद के प्रत्याशी अमित कुमार अग्रवाल को एयर कंडीशनर, आकाश दुसाध को छड़ी, इंदु देवी को चूड़ियां, उमेश पासवान को बैटरी टॉर्च, कुसुम देवी को बेंच, चंद्र शेखर अग्रवाल को बिस्कुट और जावेद इकबाल को बक्सा चुनाव चिह्न आवंटित किया गया।
इसके अलावा, दिलीप कुमार को ईंटें, दीनानाथ ठाकुर को बाल्टी, नवल किशोर पासवान को कैमरा, मो परवेज खान को कार्पेट, प्रकाश कुमार को सीसीटीवी कैमरा और बिनोद कुमार सिंह को चपाती रोलर चुनाव चिह्न मिला है।
कई अन्य उम्मीदवार को भी दिए गए चुनाव चिन्ह
भृगु नाथ भगत को चिमनी, मुकेश कुमार पांडेय को नारियल फार्म, यौगेंद्र प्रधान को कंप्यूटर माउस, रवि चौधरी को घन, रवि बुंदेला को हीरा, राजकुमार कनौजिया को डोली, राम विनय सिंह को ड्रिल मशीन, राहुल कुमार चौहान को बिजली का खंभा, मो रुस्तम अंसारी को बांसुरी, लक्ष्मी देवी को फव्वारा, शमशेर आलम अंसारी को कीप, शांतनु कुमार चंद्रा को गैस का चूल्हा, शिल्पी शर्मा को चाय छलनी, संजीव कुमार को हरी मिर्च, संजीव सिंह को ऊन व सिलाई और के.सी. सिंहराज को हेलमेट चुनाव चिह्न दिया गया.
बता दें Dhanbad में सामान्य प्रेक्षक रोबिन टोप्पो की उपस्थिति में निर्वाची पदाधिकारी (महापौर) सह अपर समाहर्ता विनोद कुमार तथा सहायक निर्वाची पदाधिकारी बाल किशोर महतो ने महापौर पद के सभी प्रत्याशियों को चुनाव चिह्न बांटे गए हैं।
Highlights


