Commercial Advertisment

बिहार की धरती पर बनेगी ‘मिस बिहार’, महिला शक्ति की दमदार कहानी होगी पेश

पटना : बिहार में फिल्म उद्योग को बढ़ावा देने के लिए भोजपुरी मिस बिहार की शूटिंग का शुभारंभ किया गया है। फिल्म की कहानी महिला सशक्तिकरण व देशप्रेमी महिला की बहादुरी पर आधारित है। मिस बिहार फिल्म के बारे में जानकारी देते हुए बताया गया कि यह फिल्म एक महिला पर आधारित है जो मिस बिहार बनते ही एक मासूम लड़की असामाजिक तत्वों के चंगुल में फंस जाती है और फिर अपने साथी के साथ मिलकर किस तरह बिहार सरकार की सहायता से भारतवर्ष के दुश्मनों का सफाया करती है। फिल्म निगम के अधिकारियों ने बताया कि संजय कुमार और प्रोःअरविंद रंजन दास इस फिल्म के निर्माता के तौर जुड़े हुए है। वहीं फिल्म का निर्देशन, लेखक, गीतकार बिहार स्टेट फिल्म डेवलपमेंट एंड कॉपरेशन लिमिटेड के अधिकारी अरविंद दास ने किया है।

6-7 महीनों में फिल्म को पूरा करने का लक्ष्य निर्धारित

इस विषय पर अधिक जानकारी देते हुए फिल्म निर्देशक व अधिकारी अरविंद रंजन दास ने कहा कि महिला सशक्तिकरण पर आधारित फिल्म मिस बिहार को छह-सात महीनों में पूरा करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। वहीं फिल्म में मुख्य भूमिका के तौर पर अभिनेत्री सिमरन तिवारी निभा रही है। अभिनय जगत में वे इस फिल्म से कदम रखने जा रही है साथ में अभिनेता गौरव झा, अवधेश मिश्रा, गिरीश शर्मा, माया यादव, के के गोस्वामी, प्रेमलता मिश्र ‘प्रेम’ मटरू, संजय कुमार, पुष्पराज गुंजन, पूनम विश्वकर्मा व अन्य कई कलाकारों शामिल है। विशेष भूमिका के तौर वर आलोक राज (पूर्व डीआईजी और पटना साइंस कॉलेज के पूर्व प्रिंसिपल अतुल आदित्य पांडेय भी शामिल है।

100 प्रतिशत बिहार में पूरी होगी शूटिंग

फिल्म निगम के अधिकारी अरविंद दास ने कहा कि इस फिल्म की शूटिंग पूरी तरह से बिहार में ही पूरा किया जाएगी। साथ ही फिल्म में प्रदेश के प्रमुख स्थान पटना, गया व अन्य पर्यटनस्थलों पर शूट किया जाएगा। उन्होंने यह भी बताया कि बिहार के रीति-रिवाज, परंपरा व त्योहारों को इस फिल्म में प्रमुखता से दिखाया गया है।

यह भी पढ़े : मुख्यमंत्री ने समृद्धि यात्रा के दौरान नालंदा जिले को दी 810 करोड़ की योजनाओं की सौगात, 106 योजनाओं का किया शिलान्यास

Bihar UPYOG Portal Launch: बिहार में UPYOG पोर्टल लॉन्च, अब 264...

Bihar UPYOG Portal Launch, पटना: बिहार में शहरी सेवाओं को डिजिटल और पारदर्शी बनाने की दिशा में राज्य सरकार ने बड़ा कदम उठाया है।...

Bihar BJP Meeting: पटना में बिहार बीजेपी की बैठक सम्पन्न, 2...

Bihar BJP Meeting, पटना: बिहार बीजेपी की बैठक शनिवार को पटना में सम्पन्न हुई। बैठक में पार्टी के आगामी संगठनात्मक कार्यक्रमों और भागलपुर में...

Independent MLCs Join BJP: बिहार में बीजेपी का बड़ा संगठनात्मक विस्तार,...

Independent MLCs Join BJP, पटना: बिहार विधान परिषद चुनाव के नतीजों के बाद भारतीय जनता पार्टी (BJP) को दो और विधान पार्षदों का साथ...