अंडा बेचने वाले पर आचार संहिता उल्लंघन का केस दर्ज

अंडा बेचने वाले पर आचार संहिता उल्लंघन का केस दर्ज

रांची : हरमू पटेल चौक के पास ठेला लगा कर अंडा बेचने वाले संतोष कुमार के विरुद्ध आदर्श आचार संहिता उल्लंघन का केस दर्ज किया गया है।

हेहल के अंचल निरीक्षक सुधीर कुमार जायसवाल ने अरगोड़ा थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है।

जिसमें बताया गया है कि सी-विजिल से जानकारी मिली थी कि ठेले पर एक पार्टी का झंडा लगाया गया है। जांच में यह जानकारी सही पाई गई।

ठेला सार्वजनिक स्थान पर लगता है और राजनीतिक पार्टी का झंडा सार्वजनिक स्थान पर लगाना आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन है। इसलिए मामले में प्राथमिकी दर्ज की गई है।

Share with family and friends: