विधानसभा चुनाव: दो जगह मतदान की निजता भंग करने के आरोप में मतदान कर्मियों पर केस

रांची. झारखंड विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण का आज मतदान हुआ। इस दौरान दो जगह मतदान की निजता भंग करने के आरोप में मतदान कर्मियों पर केस दर्ज किया गया। इस चुनाव को लेकर मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के रवि कुमार ने कहा कि सभी के सहयोग से दूसरे चरण का मतदान शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो गया है। शाम पांच बजे तक लगभग 67.59 प्रतिशत मतदान हुआ है। वोटर टर्नआउट की रिपोर्ट रात 11 बजे तक संभावित है, जबकि एंड ऑफ पोल की मुकम्मल रिपोर्ट गुरुवार दोपहर तक आएगी।

उन्होंने कहा कि ईवीएम मशीन गुरुवार दोपहर बाद तक स्क्रूटनी के बाद स्ट्रांग रूम में सील कर दी जाएंगी। उन्होंने बताया कि आदर्श आचार संहिता उल्लंघन में बुधवार को पांच केस दर्ज किये गये हैं और एक पर केस दर्ज करने की कार्रवाई की जा रही है।

वहीं राज्य पुलिस नोडल पदाधिकारी एवी होमकर ने बताया कि मतदान की समाप्ति के बाद मतदानकर्मी ईवीएम मशीन के साथ कड़ी सुरक्षा व्यवस्था और निगरानी में अपने-अपने गंतव्य पर लौट रहे हैं। उन्होंने बताया कि दूसरे चरण के चुनाव में 891 बूथ नक्सलियों को लेकर संवेदनशील थे। वहीं 6828 बूथ क्रिटिकल कैटेगरी में थे। इसे लेकर 585 कंपनी अर्द्धसैनिक बल की तैनाती की गयी थी। उसके साथ 60 कंपनी राज्य सश्स्त्र बल की भी थी। इसके अलावा होमगार्ड और राज्य पुलिस के 26000 अतिरिक्त जवानों को लगाया गया था। नक्सलियों से जुड़े इलाके में कोबरा और झारखंड जगुआर के जवान लगातार सक्रिय थे।

उन्होंने बताया कि मतदान को लेकर बंगाल और बिहार से जुड़ी सीमा को सील कर दी गयी थी। वहां 114 नाका बनाये गये थे। बिहार और बंगाल ने भी सहयोग करते हुए अपने सीमा क्षेत्र में 124 नाका बनाये थे। इस दौरान 115 अवैध आग्येनास्त्र और 1800 कारतूस जब्त किये गये हैं। उसके साथ 34 हजार लोगों पर वैधानिक कार्रवाई की गयी है। पूरे चुनाव के दौरान सिर्फ राज्य पुलिस ने 163 करोड़ रुपये की अवैध सामग्री और नकदी जब्त की है। वहीं मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने बताया कि आदर्श आचार संहिता लागू होने के बाद से अब तक कुल 207.36 करोड़ की अवैध सामग्री और नकदी की जब्ती की जा चुकी है।

India Post GDS Recruitment 2026: 25 हजार से ज्यादा पदों पर...

 India Post ने GDS भर्ती 2026 का नोटिफिकेशन जारी किया है। 25 हजार से ज्यादा पदों पर भर्ती होगी। 10वीं पास उम्मीदवार 2 से...

Bank Strike: पांच दिवसीय बैंकिंग सप्ताह समेत मांगों को लेकर बैंककर्मियों...

रांची में यूएफबीयू के आह्वान पर बैंककर्मियों ने प्रदर्शन किया। पांच दिवसीय बैंकिंग सप्ताह समेत मांगों को लेकर 11 सितंबर से आंदोलन की चेतावनी...

Jharkhand High Court: बोकारो की लापता नाबालिग की तलाश अब CBI...

 बोकारो से 2020 में लापता 14 वर्षीय नाबालिग की तलाश अब सीबीआई करेगी। झारखंड हाईकोर्ट ने अंतरराज्यीय सुराग और डिजिटल ट्रेल के चलते जांच...