चुटिया थाना में हंगामा: थाना प्रभारी के साथ धक्का-मुक्की, मामला दर्ज

रांची:  चुटिया थाना में 1 फरवरी की रात 7:30 बजे जमकर हंगामा हुआ। थाना प्रभारी लक्ष्मीकांत के साथ धक्का-मुक्की की गई, उनका कॉलर पकड़कर अभद्र भाषा का प्रयोग किया गया।

इस मामले में थाना प्रभारी ने चर्च रोड स्थित दाल पट्टी निवासी कृष्णा कुमार गुप्ता के खिलाफ केस दर्ज कराया है। आरोप है कि कृष्णा कुमार थाना प्रभारी के चैंबर में घुसकर उनकी पुलिस टोपी और फाइलें फेंक दीं।

प्राथमिकी के अनुसार, कृष्णा कुमार गुप्ता बिना अनुमति के सरकारी कक्ष में घुसे और सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाई। इस दौरान उनकी पत्नी और बेटी ने भी उनका सहयोग किया। जब थाना प्रभारी ने शोर मचाया तो अन्य पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे और उन्हें छुड़ाया।

इससे पहले कृष्णा कुमार और एक मोबाइल दुकानदार के बीच भी विवाद हुआ था। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे के खिलाफ चुटिया थाना में केस दर्ज कराया। दुकान संचालक राहुल कुमार शुक्ला ने अपनी प्राथमिकी में बताया कि 1 फरवरी दोपहर 3:30 बजे वह अपनी मोबाइल दुकान पर थे।

इस दौरान कृष्णा कुमार दुकान पर आए और सरकारी पोर्टल जेम के लिए आईमैक खरीदने की बात कही। जब दुकानदार ने बताया कि उनके पास सिल्वर कलर उपलब्ध नहीं है तो कृष्णा कुमार गुस्सा हो गए और विवाद बढ़ गया।

दूसरी ओर, कृष्णा कुमार गुप्ता की ओर से दर्ज प्राथमिकी में कहा गया है कि वे कोटेशन के लिए मोबाइल स्टोर गए थे, जहां दुकान के स्टाफ और मालिक ने मिलकर उन्हें कथित रूप से नंगा कर पीटा।

इस मारपीट में उनके पैर की रिप्लेसमेंट सर्जरी वाली जगह पर चोट आई।पुलिस ने दोनों पक्षों की प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

थाना में हुए हंगामे और पुलिस अधिकारी के साथ दुर्व्यवहार के मामले को गंभीरता से लिया जा रहा है। पुलिस अब पूरे घटनाक्रम की सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है और आगे की कार्रवाई तय करेगी।

Rohini Acharya Unity Formula: रोहिणी आचार्य का तेजस्वी यादव और प्रशांत...

Rohini Acharya Unity Formula, पटना: बिहार की राजनीति में विपक्षी दलों के बीच एकजुटता को लेकर नई चर्चा शुरू हो गई है। राष्ट्रीय जनता...

Bihar IAS Transfer 2026: बिहार में 4 IAS अधिकारियों की जिम्मेदारियों...

Bihar IAS Transfer 2026, पटना: बिहार सरकार ने प्रशासनिक स्तर पर फेरबदल करते हुए चार IAS अधिकारियों की जिम्मेदारियों में बदलाव किया है। सामान्य...

Giridih Badminton Championship 2026: गिरिडीह में राज्य स्तरीय बैडमिंटन चैंपियनशिप का...

Giridih Badminton Championship 2026: गिरिडीह इंडोर स्टेडियम में गुरुवार को Yonex-Sunrise झारखंड स्टेट सब-जूनियर बैडमिंटन चैंपियनशिप सह सेलेक्शन ट्रायल-2026 का शुभारंभ हुआ। गांडेय विधायक...