सामने आया लव जिहाद का मामला, पूर्व मंत्री ने कहा- नहीं होगी बरामदगी तो करेंगे सड़क जाम

मधेपुरा : मधेपुरा के मठाही ओपी शिविर क्षेत्र अंतर्गत भान टेकठी से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। जहां एक युवती का एक युवक द्वारा बहला फुसला कर अपहरण करने का मामला युवती के परिजनों ने थाना में दर्ज करवाया है। दरअसल, टेकठी वार्ड नंबर-1 निवासी स्व. राजकिशोर साह पत्नी सीमा देवी ने मधेपुरा थाना में दिए गए आवेदन में बताया है कि उनकी लड़की (अंशु कुमारी, 17 साल) 20 दिसंबर 2023 को कॉलेज गई थी। उसी दिन शाम चार बजे से वो गुमशुदा है। परिजनों द्वारा काफी खोजबीन की गई लेकिन वह नहीं मिली।

बाद में पता चला कि उनकी लड़की को मुरलीगंज निवासी मो. कलाम के पुत्र मो. साहिल द्वारा अगवा कर लिया गया है। आरोपी लड़के का ननिहाल उनके घर के बगल में ही है। दिए गए आवेदन में उन्होंने बताया कि उनकी लड़की के अपहरण में मो. अफरोज और मो. फिरोज के पूरे परिवार का हाथ है। इधर, घटना की जानकारी मिलने पर बिहार सरकार के पूर्व मंत्री व भाजपा नेता नीरज सिंह बबलू आज टेकठी पहुंचे। उन्होंने कहा कि यह पूरी तरह लव जिहाद का मामला है। अगर दो दिन के भीतर प्रशासन अपरित लड़की को बरामद नहीं करती है तो ग्रामीणों के सहयोग से हम सड़क जाम करने को बाध्य होंगे।

राजीव रंजन की रिपोर्ट

https://22scope.com 

https://youtube.com/22scope

Bihar Flood 2026: बाढ़ प्रभावित इलाकों में पहुंचे सम्राट चौधरी, अधिकारियों...

Bihar Flood 2026: बिहार में गंगा नदी के बढ़ते जलस्तर और बाढ़ की स्थिति को देखते हुए मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने सोमवार को पटना, बेगूसराय...

Miranda House Cryptic Crossword Competition 2026: मिरांडा हाउस क्रॉसवर्ड प्रतियोगिता में...

Miranda House Cryptic Crossword Competition 2026: मिरांडा हाउस, दिल्ली में मिरांडा हाउस क्रिप्टिक क्रॉसवर्ड प्रतियोगिता 2026 का सफल आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में विभिन्न संस्थानों...

Khalari Railway Station Security: खलारी स्टेशन की सुरक्षा को लेकर बड़ा...

Khalari Railway Station Security: खलारी रेलवे स्टेशन और आसपास के क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने तथा अपराध पर अंकुश लगाने को लेकर...