Bokaro में लव जिहाद! तीन बार रचाई शादी, चौथी बार पकड़ा गया…

Bokaro : बोकारो में लव जिहाद का मामला सामने आया है। उड़ीसा के भुवनेश्वर से लापता हुई लड़की बोकारो में मिली है। इस दौरान परिवार के लोगों ने लव जिहाद का आरोप लगाया है। बोकारो के सेक्टर 12 थाना पुलिस लोहांचल पहुंची जहां पुलिस ने छापा मारकर युवती और एक युवक को बरामद किया। पुलिस उन्हे अपने साथ सेक्टर 12 थाना ले लाई इस दौरान युवती के परिजन भी साथ में थे।

Bokaro : दोनों ने रचा ली शादी

मिली जानकारी के मुताबिक दोनो है शादीशुदा हैं। आरोपी युवक जमील अख्तर ने बताया कि वे दोनों बोकारो में भाड़े की मकान में रह रहे है। वही उड़ीसा के भुवनेश्वर में लड़की के परिजनों ने थाना में लड़की के लापता होने का मामला दर्ज कराया था। जिसके बाद बोकारो में लोकेशन मिलने के आधार पर सेक्टर 12 थाना पुलिस द्वारा छापेमारी कर दोनों को बरामद करते हुए अपने साथ सेक्टर 12 थाना लाई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

बताते चले कि लड़की के पिता ने जो राज खोला वो सबको अचंभित में डाल दिया क्योंकि भुवनेश्वर से बोकारो पहुंचे पिता जब अपनी बेटी की खोज में पहुंचे और पुलिस ने सेक्टर 12 थाना क्षेत्र के लोहांचल में छापेमारी कर युवक और युवती को पकड़ा और राज खुला तो सब सकते में आ गये।

Bokaro : बगल में रहता था युवक, युवती को भगाकर ले आया

दरअसल पीड़ित लड़की के पिता ने बताया कि जमील अख्तर नामक शख्स जो भुवनेश्वर में हमलोगों के बगल का रहने वाला है और हमारे घर आता जाता था। उसे हम अपने बेटे की तरह मानते थे लेकिन वह नहीं जानता था कि आरोपी लव जिहाद का खेल उसके घर में ही रच रहा है और उसकी शादीशुदा लड़की को ही अपने जाल में फांसकर भगा ले जाने के चक्कर में है।

Bokaro : इससे पहले तीन शादियां कर चुका है युवक

राज तब खुला जब युवती घर से गायब मिली और पिता ने जब आरोपी युवक से पूछा तो उसने कहा कि पता नहीं कहां चली गई है। लेकिन जब पिता ने जांच शुरू किया तो पता चला कि आरोपी जमील अख्तर इससे पहले भी तीन शादियां कर चुका है और तीनों ही हिंदू लड़की को प्रेम जाल में फंसाकर लव जिहाद को अंजाम दिया है। इसी शक के आधार पर पिता ने वहां के थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई।

जांच जैसे-जैसे आगे बढ़ा और लोकेशन के आधार पर बोकारो के सेक्टर 12 थाना क्षेत्र के लोहांचल में टिकी। पीड़ित पिता ने बोकारो पुलिस और यहां के विश्व हिंदू परिषद के लोगों से जब संपर्क साधा और मोबाइल लोकेशन के आधार पर जब सेक्टर 12 थाना क्षेत्र के लोहांचल के एक घर में पहुंचे तो सब सकते में रह गए क्योंकि पिछले 6-7 महीने से युवक और युवती यहीं पर रह रहे थे।

हिंदू आईडी दिखाकर रह रहे थे युवक-युवती-मकान मालिक

मकान मालिक मीडिया को देखकर भड़क गए और कुछ भी बताने से बचते रहे लेकिन पता चला की दोनों ने आईडी हिंदू नाम से ही लिखवाया था और भाड़े में दोनों रह रहे थे। जब पुलिस उक्त घर में पहुंची और दोनों को सेक्टर 12 थाना लाया गया तो काफी गहमा गहमी भी देखने को मिली।

पुलिस अब पूरे मामले की जांच की बात कह रही है। वही युवक का कहना है कि हम पहले से शादीशुदा है और लड़की भी शादीशुदा है। उन्होंने कहा कि हमारा पहले जिससे शादी हुआ है उसके साथ डाइवोर्स को लेकर केस चल रहा है।
वही इस मामले में पुलिस कुछ भी कहने से बचती रही। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है।

चुमन कुमार की रिपोर्ट–

Chatra Vehicle Checking Campaign: चतरा में ओवरलोडिंग पर शिकंजा, शिवपुर में...

Chatra Vehicle Checking Campaign: झारखंड के चतरा जिले में सिमरिया-टंडवा मुख्य मार्ग पर शिवपुर के पास गुरुवार को परिवहन विभाग ने विशेष वाहन जांच...

Gopalganj Education Department News: 5 प्रखंडों के शिक्षा अधिकारियों और कर्मियों...

Gopalganj Education Department News: शिक्षकों के प्रमाण पत्रों के सत्यापन के लिए मांगे गए रिकॉर्ड समय पर जमा नहीं करने पर जिला शिक्षा विभाग...

Bihar Talent Search Test 2026: बिहार में छठी से 12वीं तक...

Bihar Talent Search Test 2026, पटना: बिहार के सरकारी स्कूलों सहित विभिन्न विद्यालयों में पढ़ने वाले कक्षा 6 से 12वीं तक के विद्यार्थियों को...