गैंगस्टर प्रिंस खान के खिलाफ मामला दर्ज, ढुल्लू महतो के इशारे पर……

Dhanbad- धनबाद में भाजपा प्रत्याशी ढुल्लू महतो पर मारवाड़ी सम्मेलन के कृष्णा अग्रवाल ने गंभीर आरोप लगाते हुए बरवाअड्डा थाने में शिकायत दर्ज कराया है। इसी बीच विधायक ढुल्लू महतो ने भी डीजीपी मुख्य सचिव निर्वाचन आयोग एवं एसएसपी को पत्र लिखकर से पूरे मामले की उच्च स्तरीय जांच की मांग करते हुए अपनी छवि को धूमिल करने और अपने खिलाफ दुष्प्रचार का आरोप लगाते हुए जांच उपरांत कार्रवाई की मांग की है।

ये भी पढ़ें-रांची में नायक गैंग का सरगना धराया, आरोपी को बीच सड़क…….

बता दें कि शनिवार को कुख्यात फरार गैंगस्टर प्रिंस खान का ऑडियो वायरल हुआ था। वायरल ऑडियो में मारवाड़ी सम्मेलन अध्यक्ष कृष्णा अग्रवाल और जमशेदपुर पूर्वी विधायक सरयू राय को राजनीति में नाम लेने पर बुरा परिणाम भुगतने का धमकी दी थी। ऑडियो वायरल होने पर कृष्णा अग्रवाल ने बरवाअड्डा थाना में लिखित शिकायत दिया है।

ढुल्लू महतो के इशारे पर प्रिंस खान ने दी धमकी

लिखित शिकायत में कहा गया है कि प्रिंस खान ने धमकी ढुल्लू महतो के इशारे पर दिया है। इस लिये जान माल की सुरक्षा पुलिस करे और ढुल्लू महतो और प्रिंस खान के खिलाफ मामला दर्ज करे। शिकायत के आलोक में मामला बरवाअड्डा पुलिस ने दर्ज कर लिया है। सुरक्षा को लेकर पुलिस एक बॉडीगार्ड कृष्णा अग्रवाल को मुहैया कराया गया है।

ये भी पढ़ें-और इस तरह से हो रही थी गोवंश की तस्करी, तीन वाहनों में….. 

वही कृष्णा अग्रवाल ने कहा कि ढुल्लू महतो पर 49 मुकदमे दर्ज है। इसे लेकर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी को प्रत्याशी बदलने को लेकर पत्र लिखा था। इसके बाद प्रिंस खान का धमकी ऑडियो आया है। जिसमे ढुल्लू महतो को टिकट देने पर दिक्कत होने की बात कहा जा रहा है। ढुल्लू महतो के इशारे पर प्रिंस खान ने ऐसा किया है। पुलिस से शिकायत किया है इस मामले में शिकायत दर्ज कर लिया गया है।

ढूल्लू महतो ने आला अधिकारियों को लिखा पत्र

वही इस मामले पर एसएसपी हरदीप पी. जनार्दन ने कहा कि कृष्णा अग्रवाल ने ढुल्लू महतो के इशारे पर प्रिंस खान द्वारा धमकी देने का आरोप लगाया है। इसकी लिखित शिकायत दिया है। मामला दर्ज कर लिया गया है। सुरक्षा के लिहाज से एक बॉडीगार्ड दिया गया है। ऑडियो की जांच की जा रही है। किस सोर्स से यह ऑडियो वायरल हुआ इसका पता लगाया जा रहा है।

ये भी पढ़ें-सिमडेगा में शिक्षक की पत्थर से कूचकर हत्या, शव को जंगल में……. 

पूरे मामले में भाजपा प्रत्याशी ढूल्लू महतो ने राज्य के मुख्य सचिव, डीजीपी, निर्वाचन आयोग, उपायुक्त एवं एसएसपी को पत्र लिखकर ऑडियो में अपने खिलाफ दुष्प्रचार की साजिश का आरोप लगाते हुए उच्च स्तरीय जांच की मांग की है और इसके लिए दोषी शख्स एवं प्रिंस खान पर कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

Saffrn

Trending News

भीषण सड़क हादसा, ट्रक-मिनी ट्रक की टक्कर के बाद लगी आग,...

भागलपुर : भागलपुर में एक भयावह सड़क हादसे ने इलाके में अफरा-तफरी मचा दी। पुलिस जिला नवगछिया के खरीक थाना क्षेत्र अंतर्गत खरीक चौक...

Dhanbad मंडल कारा में आईजी सुदर्शन मंडल का औचक निरीक्षण, सुरक्षा...

Dhanbad: धनबाद मंडल कारा की सुरक्षा व्यवस्था और प्रशासनिक कार्यप्रणाली को परखने के लिए जेल आईजी सुदर्शन मंडल ने शुक्रवार को औचक निरीक्षण किया।...

महात्मा गांधी सेंट्रल यूनिवर्सिटी के तीसरे दीक्षांत समारोह में शामिल होंगे...

मोतिहारी : महात्मा गांधी सेंट्रल यूनिवर्सिटी के तीसरे दीक्षांत समारोह का आयोजन कल यानी चार अप्रैल को होना है। कार्यक्रम मोतिहारी के बापू सभागार...

Amba Prasad का पुलिस पर बड़ा आरोप,विष्णुगढ़ हत्याकांड पर सियासत तेज...

Ranchi: हजारीबाग के विष्णुगढ़ में 13 साल की बच्ची की हत्या का मामला पुलिस ने सुलझा लिया है. इसके बाद कांग्रेस की राष्ट्रीय सचिव...

शराबबंदी कानून के बावजूद तस्करी जारी, गोपालगंज में 2 महिला समेत...

गोपालगंज : बिहार में पूर्ण शराबबंदी लागू होने के बावजूद शराब तस्करी के मामले थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। जिस कानून को...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img