बीडीओ के आदेश पर केवल 45 मिनट में युवक का बना जाति प्रमाण पत्र

जामताड़ा : कहते हैं कि अगर अधिकारी संवेदनशील हो तो आम लोग अनावश्यक कार्यालय का चक्कर लगाने से बच जाते हैं. ऐसा ही वाकया जामताड़ा जिला अंतर्गत करमाटांड़ प्रखंड के ग्राम जेरूवा, पंचायत डुमरिया, थाना करमाटांड़, जिला जामताड़ा के निवासी शोभि पहाड़िया की है. जो स्नातक के छात्र हैं और वे करीब 5 वर्षों से पहाड़िया जाति से संबंधित प्रमाण पत्र बनवाने की आस में प्रखंड कार्यालय का चक्कर लगा रहे थे किंतु कर्मियों की अनदेखी की वजह से उन्हें बार बार लौट के जाना पड़ जा रहा था.

गुरुवार को प्रखंड अंतर्गत डुमरिया पंचायत भवन में आयोजित आपके अधिकार आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम में अपनी फरियाद लेकर पहुंचा. करमाटांड़ बीडीओ अजफर हसनैन की नजर उक्त युवक पर पड़ी, उन्होंने उसे अपने पास बुलाया और परेशानी पूछी. उसने अपनी परेशानी को बताया.

उसकी समस्या को सुनकर त्वरित कार्रवाई करते हुए प्रखंड विकास पदाधिकारी द्वारा अंचल अधिकारी इस संबंध में जानकारी दी गई. मामले की गंभीरता को दिखाते हुए अंचल अधिकारी मो. गुलजार अंजुम के द्वारा तत्काल हल्का कर्मचारी एवं अंचल निरीक्षक को बुलाकर उक्त युवक की समस्या को अविलंब जाति प्रमाण पत्र निर्गत करने का निर्देश दिया. वहीं संबंधित कर्मी के द्वारा सारी कागजी कार्रवाई पूर्ण किया गया और केवल 45 मिनट में उक्त युवक को प्रखंड विकास पदाधिकारी एवं अंचल अधिकारी द्वारा संयुक्त रूप से जाति प्रमाण पत्र उपलब्ध कराया गया.

प्रखंड विकास पदाधिकारी मो अजफर हसनैन ने कहा कि प्रखंड क्षेत्र के लोगों को कोई कठिनाई ना हो. उनकी समस्याओं का ससमय निष्पादन हो सके इसके लिए हम सभी कृतसंकल्पित हैं. हमारा प्रयास है कि आम लोगों को प्रखंड कार्यालय का अनावश्यक चक्कर ना लगाना पड़े. जाति, आवासीय, आय सहित अन्य प्रमाण पत्र निर्गत करवाने हेतु लोगों को दौड़ना न पड़े.

वहीं युवक ने प्रखंड विकास पदाधिकारी द्वारा त्वरित कार्रवाई कर उसका प्रमाण पत्र निर्गत करवाने को लेकर प्रसन्नता जताई एवं आभार प्रकट किया. कहा कि सर ने हमारा काम चंद मिनटों में करवा दिया, जिसके लिए हम लंबे समय से परेशान थे लेकिन कोई सुनता नहीं था.

रिपोर्ट: निशिकान्त मिस्त्री

मुख्यमंत्री कल करेंगे सरकार आपके द्वार कार्यक्रम की शुरुआत

झारखंड SIR : 31 अक्टूबर तक जुड़वाएं वोटर लिस्ट में नाम,...

रांची: झारखंड में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) का सबसे अहम चरण अब अपने अंतिम सप्ताह में है। जिन पात्र नागरिकों का...

Mumbai Indians New Head Coach: कीरोन पोलार्ड बने मुंबई इंडियंस के...

 मुंबई इंडियंस ने कीरोन पोलार्ड को नया हेड कोच नियुक्त किया है। खिलाड़ी और बैटिंग कोच के बाद अब पोलार्ड संभालेंगे टीम की कमान।Mumbai...

Jio IPO Record: कमजोर बाजार में जियो IPO ने मचाया धमाल,...

 Jio IPO में 7.40 लाख करोड़ रुपये की रिकॉर्ड मांग आई। 1.38 करोड़ से अधिक आवेदन और 22.19 गुना सब्सक्रिप्शन के बाद 26 अक्टूबर...