Advertisment

धनबाद: डाकघर घोटाले में CBI ने 6 आरोपियों को किया गिरफ्तार, 9.38 करोड़ की गड़बड़ी का खुलासा

धनबाद: धनबाद के गोविंदपुर केके पॉलिटेक्निक उप डाकघर में करोड़ों रुपये के गड़बड़झाले की जांच कर रही सीबीआई टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए छह आरोपियों को अलग-अलग जगहों से गिरफ्तार किया है। सभी को कोर्ट में पेश कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया

गिरफ्तार किए गए आरोपियों में डाककर्मी सुमित कुमार सौरव, अजय गोप, राजू कुमार दत्ता, संजीव कुमार, सागर कुमार और प्रमोद कुमार गोप शामिल हैं। सीबीआई अब भी अन्य फरार आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है।

इस मामले में करीब ₹9.38 करोड़ रुपये की हेराफेरी की पुष्टि हो चुकी है। जांच के दौरान यह भी सामने आया कि वासेपुर उप डाकघर से हुई ₹15.66 करोड़ की अवैध निकासी में भी सुमित कुमार सौरव की संलिप्तता पाई गई है।

सीबीआई की इस कार्रवाई से डाकघरों में जारी वित्तीय अनियमितताओं पर लगाम लगाने की उम्मीद जताई जा रही है।

Jharkhand Transfer Posting: वाणिज्य-कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 7 अधिकारी बने...

Jharkhand Transfer Posting: झारखंड सरकार के कमर्शियल टैक्स डिपार्टमेंट ने स्टेट टैक्स सर्विस के अधिकारियों के बड़े पैमाने पर प्रमोशन और पोस्टिंग के बारे में...

Jharkhand Voter Registration 2026: 5 अगस्त से कॉलेजों और विश्वविद्यालयों में...

Jharkhand Voter Registration 2026: झारखंड में 'स्पेशल इंटेंसिव रिविज़न' (SIR) अभियान के तहत 5 अगस्त को वोटर लिस्ट का ड्राफ़्ट जारी होने के बाद,...

Shibu Soren First Death Anniversary: बेंगलुरु से लौटे CM हेमंत सोरेन,...

Shibu Soren First Death Anniversary: झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और 'दिशोम गुरु' शिबू सोरेन की पहली पुण्यतिथि 4 अगस्त को उनके पैतृक गांव नेमरा...