Palamu– सीबीआई की ओर से कथित बकोरिया हत्याकांड की गुत्थी सुलझाने का प्रयास तेज कर दिया गया है. सीबीआई की टीम पलामू में कैंप कर मामले की जांच कर रही है, सीबीआई की टीम आज चतरा का प्रतापपुर, लातेहार का छिपादोहर और मनिका में नक्सलियों के परिजनों से मुलाकात कर पूछताछ किया है, कल भी स्थानीय लोगों और नक्सलियों के परिजनों से पूछताछ की जा सकती है.
बता दें कि 8 जून 2015 को हुए इस कथित मुठभेड़ ने पुलिस ने 12 नक्सलियों को मार गिराने का दावा किया था, मृतकों में नक्सलियों का टॉप कंमाडर आर के उर्फ अनुराग और उसके बेटे का मारे जाने का दावा किया गया था, इस पुलिसिया कार्रवाई में चार नाबालिक के साथ ही एक पारा शिक्षक भी मारा गया था.
लेकिन उसके बाद पुलिस के दावे पर सवाल उठाये जाने लगे थे. स्थानीय लोग और परिजनों द्वारा पुलिस के दावे को झुठलाते हुए मुठभेड़ को फर्जी बताया गया था. उसके बाद मामले की जांच का जिम्मा सीआईडी को सौंपा गया था, लेकिन सीआईडी का बेहद सुस्त रफ्तार से नाखुश हाई कोर्ट में सीबीआई जांच का आदेश दिया था.
रिपोर्ट- संजीत

















