हाई प्रोफाइल कोयला तस्करी मामले में सीबीआई की बड़ी कार्रवाई, 4 गिरफ्तार

गिरफ्तार आरोपियों की सीबीआई कोर्ट में पेशी

कोलकाता : पश्चिम बंगाल के सबसे बड़े और हाई प्रोफाइल कोयला तस्करी मामले में सीबीआई की सबसे बड़ी कार्रवाई सामने आई है. सीबीआई ने कोयला तस्करी मामले में अब तक की सबसे बड़ी व पहली गिरफ्तारी करते हुए करीब चार लोगों को गिरफ्तार किया है. सीबीआई द्वारा गिरफ्तार चारो लोग पश्चिम बंगाल के हाई प्रोफाइल व रसूखदार लोगों में से एक है.

सीबीआई सूत्रों की अगर माने तो इन चारों लोगों का बिजनेस पश्चिम बंगाल के विभिन्न जिलों में होटलों, पेट्रोल पम्प, प्रमोटरिंग व फैक्ट्रियों में कोयला तस्करी का अवैध पैसा खपाने का कार्य करते थे. साथ ही ये लोग सीधे तौर पर कोयला तस्करी धंधे से जुड़े हुए थे. यहीं नहीं सूत्रों के हवाले से यह भी खबर सामने आई है की कोयला तस्करी मामले से जुड़े मुख्य आरोपी अनूप मांझी उर्फ लाला की भी गिरफ्तारी मुम्बई से हो चुकी है. हालांकि इसकी अभी तक आधिकारिक पूष्टि नहीं हो पाई है.

सीबीआई कोर्ट के बाहर आरोपियों के समर्थकों की हुजूम लगी हुई है. गिरफ्तार आरोपियों में जयदेव मंडल, निरोध मंडल, गुरूपद्दो मांझी, नारायण नंदा शामिल है.

रिपोर्ट : राजकुमार जायसवाल

पप्पू देव मामले में सीबीआई जांच के लिए भूमिहार-ब्राह्मण सामाजिक फ्रंट का कैंडल मार्च

Jharkhand High Court Cyber Fraud: साइबर फ्रॉड में फ्रीज हुए 8,674...

Jharkhand High Court Cyber Fraud: साइबर अपराध और डिजिटल बैंकिंग से जुड़े मामलों के बीच निर्दोष बैंक खाताधारकों को उनके खाते में अनजाने में पहुंचने...

Jharkhand High Court Compensation: 10.30 लाख से सीधे 16.22 लाख! इंजीनियरिंग...

Jharkhand High Court Compensation: झारखंड हाई कोर्ट ने सड़क हादसे में जान गंवाने वाले 22 वर्षीय इंजीनियरिंग छात्र के परिवार को बड़ी राहत दी...

JSSC CGL 2023 Scam: एक के बाद एक गिरफ्तारी… JSSC CGL...

JSSC CGL 2023 Scam: झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) की राज्य स्नातक योग्यताधारी संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा-2023 (CGL) में कथित धांधली और अनियमितता के मामले में...