Advertisement
Advertisement

CBSE Result 2022: 12वीं का रिजल्ट जारी, लड़कियों ने मारी बाजी, इस लिंक पर तुरंत करें चेक

92.71 फीसदी छात्र-छात्राएं हुए पास

नई दिल्ली : CBSE Result 2022 12वीं का रिजल्ट जारी हो गया है.

बताया जाता है कि 92.71 प्रतिशत स्टूडेंट्स पास हुए हैं.

परिक्षा परिणाम का एलान सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (CBSE) ने किया है.

इस तरह लाखों परीक्षार्थियों का इंतजार खत्म हो गया.

जिन परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी थी, वे रिजल्ट बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट्स

cbseresults.nic.in या फिर cbse.nic.in पर चेक कर सकते हैं.

स्टूडेंट्स को नतीजे देखने के लिए रोल नंबर, डेट ऑफ बर्थ और स्कूल कोड की जरूरत होगी.

केंद्रीय विद्यालय का रिजल्ट 97.04% रहा

जवाहर नवोदय विद्यालय का रिजल्ट 98.93% रहा है, वहीं केंद्रीय विद्यालय का रिजल्ट 97.04% रहा है. इस साल रिजल्ट में सभी जोन में त्रिवेंद्रम सबसे ऊपर रहा है.

94.54% छात्राएं हुईं पास

छात्र डिज‍िलॉकर से रिजल्ट चेक कर सकते हैं. इस बार भी छात्राओं ने बाजी मारी है. परीक्षा में 94.54% छात्राएं और 91.25% छात्र पास हुए हैं.

कहां मिलेगी मार्कशीट और सर्टिफिकेट?

छात्र, अपनी ऑनलाइन मार्कशीट ऑफिशियल वेबसाइट से डाउनलोड कर सकते हैं लेकिन

ओरिजिनल मार्कशीट के लिए थोड़ा इंतजार करना होगा. छात्र रिजल्ट जारी होने के कुछ दिन

बाद अपने स्कूल जाकर अपनी मार्कशीट कम पास सर्टिफिकेट हासिल कर सकते हैं.

इसके अलावा, डिजिलॉकर ऐप या वेबसाइट पर जाकर सीबीएसई रिजल्ट, मार्कशीट कम पास सर्टिफिकेट

और दूसरे जरूरी डॉक्यूमेंट्स डाउनलोड कर सकते हैं.

इन माध्यम से चेक करें नतीजे

सीबीएसई बोर्ड ऑफिशियल वेबसाइट cbseresults.nic.in, के साथ-साथ https://www.cbse.gov.in/ SMS के माध्यम से भी देख सकते हैं.

इसके अलावा सीबीएसई बोर्ड दसवीं, बारहवीं के नतीजे डिजीलॉकर digilocker.gov.in

और Pariksha Sangam – parikshasangam.cbse.gov.in पर देख सकते हैं.

ऐसे चेक कर सकेंगे सीबीएसई रिजल्ट

  • स्टेप 1: सबसे पहले सीबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट्स पर जाएं.
  • स्टेप 2: होम पेज पर, ‘CBSE 12th Result 2022 link’ (रिजल्ट जारी होने के बाद) पर क्लिक करें.
  • स्टेप 3: लॉग इन पेज खुल जाएगा, यहां अपना रोल नंबर और जन्म तिथि दर्ज करें.
  • स्टेप 4: आपका रिजल्ट स्क्रीन पर खुल जाएगा.
  • स्टेप 5: इसे चेक और डाउनलोड करें.

रिपोर्ट: करिश्मा सिन्हा

Commercial Advertisment

Nitish Setu Bihar Bridge Inauguration: नीतीश कुमार के नाम पर रखा...

Nitish Setu Bihar Bridge Inauguration: बिहार के कच्ची दरगाह-राघोपुर-बिदुपुर छह लेन पुल का नाम बदलकर अब ‘नीतीश सेतु’ कर दिया गया है। राज्य सरकार...

Chhath Puja 2026: पटना के छठ घाटों पर भीड़ हटने तक...

पटना में छठ पूजा को लेकर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी की गयी है। घाटों पर भीड़ हटने तक मजिस्ट्रेट और पुलिसकर्मी तैनात रहेंगे। 16 नवंबर...

Ranchi NIA Investigation: RSS कार्यालय पर पेट्रोल बम हमले में विदेशी...

रांची के RSS प्रदेश कार्यालय पर पेट्रोल बम हमले की NIA जांच में विदेशी हैंडलर, ऑनलाइन गेमिंग और बेटिंग ऐप से संदिग्ध फंडिंग के...