बेगूसराय बैंक लूट कांड का CCTV फुटेज आया सामने

बेगूसराय: बेगूसराय में गुरुवार को एक दिनदहाड़े एक बैंक में बड़ी लूट कांड की घटना घटी। लूटकांड में 5 की संख्या में आये हथियारबंद अपराधियों ने बैंककर्मियों और ग्राहकों को बंधक बना कर करीब 20 लाख रूपये लूट लिए। अब बैंक लूट कांड का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है। सीसीटीवी फुटेज में साफ तौर पर देखा जा सकता है कि बैंक में अपराधी घुसे जिसमें एक ने हेलमेट पहन रखी थी और हथियार के बल पर केशियर को अपने कब्जे में ले लिया। और सभी ग्राहकों को जमीन पर बैठा दिया।

बिहार का सबसे बड़ा निर्माणाधीन पुल ध्वस्त, गिरा एक हिस्सा

करीब 20 मिनट के सीसीटीवी फुटेज में साफ देखा जा सकता है कि अपराधी बहुत ही इत्मीनान से बैंक में सभी कर्मी और ग्राहकों को एक एक कर जमीन पर बैठाया और सभी को हथियार के बल पर शांत रखा। इत्मीनान से अपराधी बैंक से करीब 20 लाख रूपये लेकर फरार हो गए। हालांकि घटना की सूचना पर मौके पर एसपी समेत कई थाने की पुलिस पहुंच कर जांच में जुट गई है। एसपी ने कहा कि सीसीटीवी फुटेज खंगाला जा रहा है जल्दी ही अपराधी सलाखों के पीछे होंगे।

बेगूसराय से अजय शास्त्री की रिपोर्ट

https://www.youtube.com/@22scopebihar/

Tata Steel PM Mall Notice: टाटा स्टील ने PM मॉल को...

Tata Steel PM Mall Notice : बिष्टुपुर स्थित P&M मॉल की जमीन को लेकर टाटा स्टील और मॉल प्रबंधन के बीच विवाद एक बार...

Jamshedpur Jitiya Accident: जिउतिया स्नान के दौरान बड़ा हादसा, स्वर्णरेखा नदी...

Jamshedpur Jitiya Accident, जमशेदपुर: जिउतिया पर्व के दौरान मानगो के गांधी घाट के पास स्वर्णरेखा नदी में स्नान करने गईं दो बच्चियां तेज बहाव...

Lohardaga Shop Sealing: लोहरदगा में 23 दुकानें सील, लंबे समय से...

Lohardaga Shop Sealing, लोहरदगा: लंबे समय से किराया बकाया रखने वाले दुकानदारों के खिलाफ नगर परिषद ने कार्रवाई करते हुए 23 दुकानों को सील...