केंद्र सरकार ने केंद्रीय विद्यालयों में 5वीं और 8वीं कक्षा में फेल न करने की नीति समाप्त की

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने अपने अधीन आने वाले सभी स्कूलों में 5वीं और 8वीं कक्षा में फेल न करने की नीति को समाप्त कर दिया है। यह निर्णय मौजूदा शैक्षिक सत्र से लागू किया जाएगा, जिसका असर देशभर के करीब 3,000 केंद्रीय विद्यालयों, जवाहर नवोदय विद्यालय, सैनिक स्कूल और एकलव्य माडल आवासीय विद्यालयों पर पड़ेगा।

यह अधिसूचना 2019 में शिक्षा का अधिकार कानून, 2009 में किए गए संशोधन के पांच साल बाद जारी की गई है। हालांकि, देश के 16 राज्य और केंद्र शासित प्रदेशों में अब भी छात्र 5वीं और 8वीं कक्षा में फेल नहीं हो सकते हैं। इनमें उत्तर प्रदेश, कर्नाटक और छत्तीसगढ़ जैसे राज्य शामिल हैं।

शिक्षा मंत्रालय के नए आदेश के तहत अब हर राज्य के केंद्रीय स्कूलों में छात्रों को परीक्षा परिणाम के आधार पर अगली कक्षा में भेजने या उसी कक्षा में दोबारा पढ़ाई करने का फैसला लिया जाएगा। पहले, संबंधित राज्य सरकारों के नियमों के आधार पर केंद्रीय स्कूलों में छात्रों को प्रमोट किया जाता था, लेकिन अब केंद्र सरकार का नया निर्देश सभी राज्यों के केंद्रीय विद्यालयों के लिए अनिवार्य होगा।

इसके साथ ही केंद्र सरकार ने राज्यों से अनुरोध किया है कि वे इस नए संशोधन को लागू करें और परीक्षा परिणाम के आधार पर छात्रों के प्रमोशन का फैसला करें। साथ ही, फेल होने वाले छात्रों के लिए दो माह के भीतर पुनः परीक्षा का प्रावधान भी किया गया है। अगर कोई छात्र फिर से परीक्षा में फेल होता है, तो स्कूल अभिभावकों की मदद से उनके लिए विशेष प्रक्रिया तैयार करेगा।

Vidyarthi Sahayog Shivir Bihar: अब छात्रों को नहीं लगाने होंगे दफ्तरों...

Vidyarthi Sahayog Shivir Bihar: बिहार के शिक्षण संस्थानों में पढ़ने वाले विद्यार्थियों की समस्याओं और शिकायतों के समयबद्ध समाधान के लिए राज्य सरकार ने...

Bindeshwari Prasad Mandal Jayanti: बिंदेश्वरी प्रसाद मंडल की जयंती पर भावभीनी...

Bindeshwari Prasad Mandal Jayanti: पूर्व मुख्यमंत्री स्व. बिंदेश्वरी प्रसाद मंडल के जन्म दिवस के अवसर पर पटना में राजकीय समारोह का आयोजन किया गया।...

Jairam Mahato Controversy: जयराम महतो और थाना प्रभारी विवाद में नया...

Jairam Mahato Controversy: जेएलकेएम प्रमुख और डुमरी विधायक जयराम महतो का बरवाअड्डा थाना प्रभारी रवि कुमार के साथ कथित गाली-गलौज का ऑडियो सोशल मीडिया...