ओला और उबर को केंद्र सरकार ने भेजा नोटिस, किराया से जुड़ा है मामला

Desk. उपभोक्ता मामलों के मंत्रालय ने गुरुवार को कैब एग्रीगेटर्स ओला और उबर को नोटिस जारी किया है और सवारी बुक करने के लिए इस्तेमाल किए जाने वाले मोबाइल डिवाइस के प्रकार के आधार पर कथित अंतर मूल्य निर्धारण की रिपोर्ट पर स्पष्टीकरण मांगा है।

ओला और उबर को नोटिस

केंद्रीय उपभोक्ता मामलों के मंत्री प्रल्हाद जोशी ने सीसीपीए को “अनुचित व्यापार व्यवहार” और उपभोक्ताओं के पारदर्शिता के अधिकार की उपेक्षा के लिए ओला, उबर और रैपिडो जैसे प्लेटफार्मों की जांच करने का आदेश दिया है। जोशी ने कहा कि सरकार की “उपभोक्ता शोषण के प्रति शून्य सहनशीलता” है और उन्होंने सीसीपीए को गहन जांच करने और जल्द से जल्द एक रिपोर्ट सौंपने का निर्देश दिया है।

दरअसल, दिसंबर में इसको लेकर मामला तूल पकड़ा था, जब एक एक्स यूजर ने उबर ऐप पर दो फोन की तस्वीर साझा की, जिसमें कथित तौर पर एक विशेष स्थान के लिए अलग-अलग किराए दिख रहे थे। जैसे ही उनका पोस्ट वायरल हुआ, उबर ने आरोपों का जवाब देते हुए इस बात से इनकार किया कि कीमत इस्तेमाल किए गए फोन के प्रकार पर आधारित है। कंपनी ने किराए में किसी भी अंतर के लिए पिक-अप पॉइंट, आगमन के अनुमानित समय (ईटीए) और ड्रॉप-ऑफ पॉइंट में भिन्नता को जिम्मेदार ठहराया।

हालांकि, जल्द ही अन्य सोशल मीडिया उपयोगकर्ता ने भी आरोप लगाया कि एंड्रॉइड और आईओएस उपकरणों के माध्यम से बुकिंग करते समय उनसे समान सवारी के लिए अलग-अलग किराया वसूला जा रहा है। इसके बाद अब केंद्र सरकार ने एक्शन लिया है और दोनों ही कंपनी को नोटिस भेजा है।

Bihar Taekwondo Competition: बिहार के खिलाड़ियों का दमदार प्रदर्शन! ताइक्वांडो में...

Bihar Taekwondo Competition: बिहार के खिलाड़ियों ने राज्य स्तरीय अंतर प्रमंडल विद्यालय बालक ताइक्वांडो प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए कुल 15 पदक अपने...

Giridih Festival Traffic Plan: त्योहारों पर गिरिडीह में ट्रैफिक प्लान लागू,...

Giridih Festival Traffic Plan: आगामी पर्व-त्योहारों को शांतिपूर्ण और सुरक्षित तरीके से संपन्न कराने के लिए गिरिडीह जिला प्रशासन अलर्ट है। श्रद्धालुओं की सुरक्षा,...

Muzaffarpur Mega Leather Cluster: बिहार बनेगा इंडस्ट्री हब! मुजफ्फरपुर में लेदर...

Muzaffarpur Mega Leather Cluster: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने गुरुवार को मुजफ्फरपुर जिले के मोतीपुर प्रखंड स्थित महवल औद्योगिक क्षेत्र में मेगा लेदर,...