Chainpur: राजस्व कर्मचारी को बाइक सवार ने मारी टक्कर, गंभीर रूप से चोटिल

Chainpur: प्रखंड मुख्यालय के बम्हनी मोड़ के समीप सड़क दुर्घटना में राजस्व कर्मचारी राकेश कुमार को डोमिनिक बाइक ने टक्कर मार दी। यह घटना उस समय हुई, जब राकेश अपने काम को समाप्त करके चैनपुर लौट रहा था। विपरीत दिशा से आ रही तेज रफ्तार बाइक ने उसे जोरदार टक्कर मारी, जिससे उसके पैर में गंभीर चोट आई है।

Chainpur: घायल का उपचार जारी

घटना की जानकारी मिलते ही अंचल निरीक्षक मुनेश्वर कुमार और चैनपुर थाना प्रभारी मौके पर पहुंचे। उन्होंने तुरंत 108 आपातकालीन सेवा को सूचित किया। इसके बाद राकेश कुमार को चैनपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। डॉक्टरों ने बताया कि राकेश के बाएं पैर में काफी गंभीर चोटें आई हैं और उनका उपचार जारी है।

Chainpur: मौके से बाइक चालक फरार

दुर्घटना के बाद बाइक चालक मौके से फरार हो गया। स्थानीय प्रशासन ने उसकी पहचान के लिए जांच शुरू कर दी है। क्षेत्रीय लोगों ने इस घटना पर चिंता व्यक्त करते हुए सड़क सुरक्षा के नियमों का पालन करने की अपील की है, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं से बचा जा सके। स्थानीय थाना पुलिस ने मामले की जांच प्रारंभ कर दी है और घायल राजस्व कर्मचारी के परिवार को हर संभव मदद देने का आश्वासन दिया है।

सुंदरम केशरी की रिपोर्ट

Bihar Cabinet Decisions: हरित हाइड्रोजन से 86 वज्र वाहनों तक, कैबिनेट...

Bihar Cabinet Decisions, पटना: बिहार कैबिनेट की बैठक में विकास, ऊर्जा, सड़क, पर्यटन, कानून-व्यवस्था और सामाजिक योजनाओं से जुड़े कई अहम प्रस्तावों को मंजूरी...

Angan Ka Milan Bihar: बिहार में ‘आंगन का मिलन’ से बदलेगी...

Angan Ka Milan Bihar, पटना: बच्चों के पोषण, स्वास्थ्य और प्रारंभिक शिक्षा को मजबूत करने के उद्देश्य से बिहार में ‘आंगन का मिलन’ कार्यक्रम...

Koderma News: 3 हजार छात्रों के लिए सिर्फ 10 शिक्षक, सतगावां...

 कोडरमा के सतगावां में 3 हजार विद्यार्थियों के लिए महज 10 शिक्षक होने का दावा करते हुए छात्र सड़क पर उतरे। शिक्षकों की कमी...