Advertisment

राज्य खाद्य आयोग के अध्यक्ष ने किया मुखिया के साथ संवाद कार्यक्रम का आयोजन

पाकुड़ः झारखंड राज्य खाद्य आयोग के अध्यक्ष हिमांशु शेखर चौधरी और सदस्या शबनम परवीन के द्वारा जिला के सभी पंचायतों के मुखिया के साथ संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया. दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया. कार्यक्रम में जिले के सभी पंचायतयों के मुखिया के अलावे खाद्य संबंधित विभाग के पदाधिकारी भी मौजूद रहे.

संबंधित पदाधिकारीयों ने बारी-बारी से खाद्य संबंधित मुखिया को जानकारी दी. साथ ही राज्य खाद्य आयोग के अध्यक्ष एवं सदस्य ने मुखिया से संवाद कर खाद्य संबंधित कई जानकारी दी. इसके अलावा मुखिया से सुझाव भी मांगे गए. वहीं अध्यक्ष ने कहा कि कोई भूख से ना मरे इसको लेकर खाद्य सुरक्षा कानून बनाई गई है.

उन्होंने कहा कि गरीबों को सही अनाज मिलना चाहिए. साथ ही कहा की अगर किसी का पर्ची नहीं निकलती है, तो उसे भी अनाज देना होगा. उन्होंने कहा कि पीडीएस दुकान के बाहर सूचना पट लगाना आवश्यक है. इसके अलावे कहा की पॉस मशीन की जो भी समस्या है उसका समाधान जल्द ही हो जाएगी.

Jharkhand Crime: नाबालिग के अपहरण के आरोप में युवक की पीट-पीटकर...

झारखंड के टंडवा थाना क्षेत्र में नाबालिग लड़की के अपहरण के आरोप में ग्रामीणों ने युवक की पीट-पीटकर हत्या कर दी। पिता भी घायल,...

Food Price Update: 5 महीने में दाल और खाद्य तेल सबसे...

28 फरवरी से 3 अगस्त 2026 के बीच 16 में से 15 प्रमुख खाद्य वस्तुओं के दाम बढ़े। दाल और खाद्य तेल में सबसे...

Railway RAC Rule: अब RAC यात्रियों को भी मिलेगा पूरा Bedroll...

रेलवे बोर्ड ने नया आदेश जारी कर एसी कोच में RAC टिकट पर यात्रा करने वाले यात्रियों को भी पूरा बेडरोल किट देने का...