Tuesday, October 28, 2025
Loading Live TV...

Latest News

Girl killed in IED Blast: एक बार फिर जंगल में लगे IED की चपेट में आई बच्ची, हुई मौत, नक्सलियों की है करतूत

Chaibasa: पश्चिम सिंहभूम जिले से दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। जराईकेला थाना क्षेत्र के सारंडा जंगल में पत्ता चुनने गई 10 वर्षीय बच्ची सिरिया हेरेंज की आईईडी विस्फोट (IED blast) में मौत हो गई। जानकारी के अनुसार दीघा गांव निवासी जय मासी हेरेंज की बेटी सिरिया हेरेंज सुबह करीब 9 बजे जंगल में सियाल पत्ता चुनने गई थी। इसी दौरान वह नक्सलियों द्वारा सुरक्षाबलों को निशाना बनाने के लिए बिछाए गए आईईडी विस्फोटक (IED blast) पर अनजाने में चढ़ गई।Girl killed in IED Blast:  जैसे ही उसका पैर विस्फोटक पर पड़ा, जोरदार धमाका हुआ। विस्फोट इतना...

छठ घाट पर 2 पक्षों के बीच जमकर मारपीट, 6 महिला समेत 11 लोग घायल, घायलों में 2 रेफर

नवादा : नवादा जिले के रजौली थाना क्षेत्र के कुम्हरुआ गांव में सोमवार की शाम छठ घाट पर दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई। इस मारपीट में एक ही पक्ष के 11 लोग घायल हो गए, जिसमें छह महिलाओं में तीन छठ व्रती और पांच पुरुष शामिल हैं। घायलों को पुलिस एवं परिजनों की मदद से अनुमंडलीय अस्पताल में इलाज हेतु भर्ती कराया गया।2 को बेहतर इलाज के लिए रेफर किया गया नवााद, बाकी का रजौली में इलाज जारी अस्पताल में ड्यूटी में रहे चिकित्सक डॉ. गुलाम अनीश ने बताया कि घायलों में कुम्हरुआ गांव के विनय कुमार, मनीष...

Chas Shooting Case: आर्मी जवान के हत्या के विरोध में सड़क जाम, आरोपी की गिरफ्तारी की मांग

Chas Shooting Case : जिले में बीती रात हुए गोलीकांड के विरोध में स्थानीय लोगों और परिजनों ने चास बाईपास रोड को जाम कर दिया। लोगों ने हत्या में शामिल मुख्य आरोपी की तत्काल गिरफ्तारी की मांग करते हुए पुलिस प्रशासन के खिलाफ नाराजगी जताई। Chas Shooting Case: क्या है मामला? दरअसल, रविवार रात चास थाना क्षेत्र के गाय घाट के पास आर्मी जवान अजय यादव उर्फ सोनू की अपराधियों ने तीन गोलियां मारकर हत्या कर दी थी। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। मृतक छठ पूजा की छुट्टी में अपने घर बोकारो आया हुआ था।घटना के बाद...

चंपई सोरेन बीजेपी में होंगे शामिल, जानिए इस पर क्या बोले अर्जुन मुंडा

“Efficient supply chain and cargo logistics service in Bihar and Jharkhand”
Advertisment

रांची. पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन 30 अगस्त को बीजेपी में शामिल होंगे। इस बीच उनके बीजेपी में शामिल होने को लेकर पूर्व केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने अपना बयान जारी किया है। उन्होंने कहा है कि नीति और सिद्धांत के साथ पूरे देश में आदिवासियों को संगठित करने की दृष्टि से एक बड़े कदम के तहत चंपई सोरेन का भाजपा में आना एक शुभ संकेत है। बता दें कि, राजनीतिक गलियारे में चर्चा थी कि चंपई सोरेन के बीजेपी में आने की खबर से बाबूलाल मरांडी और अर्जुन मुंडा नाराज चल रहे हैं।

अर्जुन मुंडा ने सोशल मीडिया पर लिखे पोस्ट में कहा है, आदिवासियों के बीच में सिर्फ वोट की राजनीति करना स्वीकार्य नहीं है। सत्ता लोलुपता के लिए एक आदिवासी को मुख्यमंत्री की कुर्सी से हटाया गया है। नीति और सिद्धांत के साथ पूरे देश में आदिवासियों को संगठित करने की दृष्टि से एक बड़े कदम के तहत आदरणीय श्री चंपई सोरेन जी का भाजपा में आना एक शुभ संकेत है।’

बता दें कि, झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन बीजेपी में शामिल होंगे। वे रांची में 30 अगस्त को अधिकारिक रूप से बीजेपी में शामिल होंगे। इसकी जानकारी अमस के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने सोशल मीडिया के जरिए दी थी। बताया जा रहा है कि इसी को लेकर बाबूलाल मरांडी दिल्ली गये हैं।

चंपई सोरेन बीजेपी में होंगे शामिल

चंपई सोरेन के बीजेपी में शामिल होने की जानकारी देते हुए असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट किया, जिसमें उन्होंने लिखा, ‘झारखण्ड के पूर्व मुख्यमंत्री एवं हमारे देश के प्रतिष्ठित आदिवासी नेता चंपई सोरेन जी ने माननीय केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह जी से थोड़ी देर पहले मुलाकात की। वे आधिकारिक तौर पर बीजेपी में 30 अगस्त को रांची में शामिल होंगे।’

बता दें कि झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री चंपई ने कल दिल्ली में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की थी। इस दौरान उनके साथ असम के मुख्यमंत्री हिमांत बिस्वा शर्मा भी मौजूद थे। इस मुलाकात के बाद हिमंत बिस्वा सरमा ने मुलाकात की तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए बताया कि चंपाई सोरेन 30 अगस्त को बीजेपी में शामिल होंगे।

Related Posts

रातू तालाब में उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ छठ महापर्व...

रांची के रातू तालाब में उगते सूर्य को अर्घ्य देने के साथ छठ महापर्व का समापन हुआ। हजारों श्रद्धालु शामिल हुए और व्रतियों ने...

 Birsa Munda Jail Chhath Puja News: Jharkhand Jails में छठ पूजा...

झारखंड की विभिन्न जेलों में छठ पूजा का आयोजन हुआ। रांची के बिरसा मुंडा जेल में 16 कैदियों सहित राज्यभर के 56 कैदियों ने...

Hazaribagh News: छठ के दौरान अर्घ्य देते वक्त महिला की हृदयाघात...

हजारीबाग के बंसवारी घाट पर अर्घ्य देते समय छठव्रती महिला ममता कुमारी की हृदयाघात से मौत हो गई। उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां...
152,000FansLike
25,100FollowersFollow
628FollowersFollow
655,000SubscribersSubscribe
WhatsApp Join our WhatsApp Channel