छठ घाट पर 2 पक्षों के बीच जमकर मारपीट, 6 महिला समेत 11 लोग घायल, घायलों में 2 रेफर

नवादा : नवादा जिले के रजौली थाना क्षेत्र के कुम्हरुआ गांव में सोमवार की शाम छठ घाट पर दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई। इस मारपीट में एक ही पक्ष के 11 लोग घायल हो गए, जिसमें छह महिलाओं में तीन छठ व्रती और पांच पुरुष शामिल हैं। घायलों को पुलिस एवं परिजनों की मदद से अनुमंडलीय अस्पताल में इलाज हेतु भर्ती कराया गया।

Goal 7 22Scope News

2 को बेहतर इलाज के लिए रेफर किया गया नवााद, बाकी का रजौली में इलाज जारी

अस्पताल में ड्यूटी में रहे चिकित्सक डॉ. गुलाम अनीश ने बताया कि घायलों में कुम्हरुआ गांव के विनय कुमार, मनीष कुमार, कौशमी देवी, दामाद सिंटू पासवान, मुन्ना देवी, सुगंति देवी, मधु कुमारी, जयमंती देवी, सुधा देवी, चंचल देवी एवं शिवानी कुमारी शामिल हैं। चिकित्सक ने कहा कि घायल कौशमी देवी और मनीष कुमार को प्राथमिक इलाज के बाद बेहतर इलाज हेतु सदर अस्पताल नवादा रेफर किया गया है। वहीं अन्य घायलों का इलाज अस्पताल में किया जा रहा है।

यह भी पढ़े : छठ व्रती अहले सुबह घाटों पर पहुंचकर भगवान भास्कर को दिया अर्घ्य, पटना में नीतीश कुमार व चिराग पासवान ने दिया अर्घ्य…

अनिल कुमार की रिपोर्ट

Bihar Vidya Sathi: बिहार विद्या साथी से बदलेगी पढ़ाई की तस्वीर?...

Bihar Vidya Sathi: बिहार के शिक्षण संस्थानों में पढ़ने वाले विद्यार्थियों की समस्याओं और शिकायतों के समयबद्ध समाधान के लिए राज्य सरकार ने नई...

Vidyarthi Sahayog Shivir Bihar: अब छात्रों को नहीं लगाने होंगे दफ्तरों...

Vidyarthi Sahayog Shivir Bihar: बिहार के शिक्षण संस्थानों में पढ़ने वाले विद्यार्थियों की समस्याओं और शिकायतों के समयबद्ध समाधान के लिए राज्य सरकार ने...

Bindeshwari Prasad Mandal Jayanti: बिंदेश्वरी प्रसाद मंडल की जयंती पर भावभीनी...

Bindeshwari Prasad Mandal Jayanti: पूर्व मुख्यमंत्री स्व. बिंदेश्वरी प्रसाद मंडल के जन्म दिवस के अवसर पर पटना में राजकीय समारोह का आयोजन किया गया।...