Advertisment

Chas Shooting Case: आर्मी जवान के हत्या के विरोध में सड़क जाम, आरोपी की गिरफ्तारी की मांग

Chas Shooting Case : जिले में बीती रात हुए गोलीकांड के विरोध में स्थानीय लोगों और परिजनों ने चास बाईपास रोड को जाम कर दिया। लोगों ने हत्या में शामिल मुख्य आरोपी की तत्काल गिरफ्तारी की मांग करते हुए पुलिस प्रशासन के खिलाफ नाराजगी जताई।

Chas Shooting Case: क्या है मामला?

दरअसल, रविवार रात चास थाना क्षेत्र के गाय घाट के पास आर्मी जवान अजय यादव उर्फ सोनू की अपराधियों ने तीन गोलियां मारकर हत्या कर दी थी। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। मृतक छठ पूजा की छुट्टी में अपने घर बोकारो आया हुआ था।

घटना के बाद स्थानीय लोगों ने घायल आर्मी जवान को बोकारो जनरल अस्पताल (BGH) पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को हिरासत में लिया। लेकिन मुख्य आरोपी बलराम तिवारी अब भी फरार है।

Chas Shooting Case: आरोपी की गिरफ्तारी की मांगः

हत्या के विरोध में परिजन और स्थानीय लोग चास बाईपास रोड पर जुट गए और आवागमन ठप कर दिया। मौके पर चास थाना प्रभारी और एसडीपीओ चास पहुंचे और लोगों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन प्रदर्शनकारियों ने मुख्य आरोपी की गिरफ्तारी तक आंदोलन जारी रखने की चेतावनी दी।

मृतक के पिता लक्ष्मी नारायण यादव ने बताया कि कोई पुराना विवाद नहीं था, बेटे को फोन कर बुलाया गया और फिर गोली मार दी गई। उन्होंने मांग की कि मुख्य आरोपी की जल्द गिरफ्तारी हो और उसे कड़ी सजा दी जाए।

वहीं स्थानीय लोगों का कहना है कि शहर में अपराधियों का मनोबल बढ़ गया है और पुलिस सुस्त पड़ी हुई है। उन्होंने कहा कि चास जैसे इलाके में इस तरह की घटना कानून व्यवस्था पर सवाल खड़ा करती है। अगर जल्द कार्रवाई नहीं हुई, तो बड़ा आंदोलन किया जाएगा।

रिपोर्टः चुमन कुमार

 

Radha Krishna Pearl Portrait World Record: 4 लाख मोतियों से बना...

Radha Krishna Pearl Portrait World Record: जमशेदपुर (झारखंड) के आदित्यपुर के युवा कलाकार विवेक मिश्रा ने मोतियों का इस्तेमाल करके भगवान राधा-कृष्ण की 11 फ़ीट...

Sariya Police Mobile Recovery Campaign: महीनों बाद वापस मिला मोबाइल, सरिया...

Sariya Police Mobile Recovery Campaign: गिरिडीह जिले के सरिया पुलिस स्टेशन परिसर में रविवार को 'आपका मोबाइल, आपके पास' अभियान के तहत 'मिशन अमानत' कार्यक्रम...

Jamshedpur Marine Drive Accident: डिवाइडर से टकराई बाइक, एक की मौत…...

Jamshedpur Marine Drive Accident: रविवार को पूर्वी सिंहभूम जिले के जमशेदपुर में मरीन ड्राइव पर एक दुखद सड़क हादसे में 16 साल के एक लड़के...