चंपाई सोरेन आज दिल्ली से रांची लौटेगें झामुमो से इस्तीफा देंगे

रांची: चंपाई सोरेन ने आज दिल्ली से रांची लौटकर झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) से इस्तीफा देंगे । सोरेन ने मंगलवार को दिल्ली में मीडिया से बात करने के दौरान बताया कि वे 28 अगस्त को रांची पहुंचेंगे और वहां पहुंचने के बाद झामुमो से इस्तीफा देंगे।

इसके साथ ही, वे हेमंत सोरेन की मंत्रिमंडल से भी इस्तीफा देंगे। सोरेन ने यह भी बताया कि वे 30 अगस्त को भाजपा की सदस्यता ग्रहण करेंगे। दिल्ली में संवाददाताओं से बात करते हुए, चंपाई सोरेन ने कहा, “मैं झामुमो में गुरुजी के बाद सबसे सीनियर लीडर हूं। स्वास्थ्य कारणों से मैं कम बोलता हूं, लेकिन मेरा संघर्ष स्पष्ट है।

मैंने राजनीति से संन्यास लेने और नया संगठन बनाने का विचार किया था, लेकिन कार्यकर्ताओं के समर्थन और चुनाव के समय की कमी को देखते हुए मैंने सक्रिय राजनीति में बने रहने का निर्णय लिया है।सोरेन ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह पर भरोसा जताते हुए भाजपा में शामिल होने का निर्णय लिया। उनके बेटे बाबूलाल सोरेन भी भाजपा में शामिल होंगे।

चंपाई सोरेन के इस फैसले से झारखंड की राजनीति में एक बड़ा बदलाव आ सकता है, और इस कदम के राज्य की राजनीतिक स्थिति पर संभावित प्रभावों की निगरानी की जाएगी।

Bihar Vigilance Raid: बिहार में विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई! चंद्रशेखर सिंह...

Bihar Vigilance Raid, पटना: बिहार में भ्रष्टाचार के आरोपों की जांच के तहत निगरानी अन्वेषण ब्यूरो ने ग्रामीण विकास विभाग के कार्यपालक अभियंता चंद्रशेखर...

Sudhakar Singh Defamation Notice: सांसद सुधाकर सिंह को 5 करोड़ की...

Sudhakar Singh Defamation Notice: बिहार के बक्सर से राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के लोकसभा सांसद सुधाकर सिंह को वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी कुंदन कृष्णन की...

Gopalganj Sanjana Death Case: गोपालगंज में संजना की संदिग्ध मौत पर...

Gopalganj Sanjana Death Case: बिहार के गोपालगंज जिले के थावे में दो दिन से लापता 12 वर्षीय संजना का शव मिलने के बाद गांव...