ओलंपिक एसोसिएशन के अध्यक्ष अजय कुमार का जोरदार स्वागत

मोकामा : बिहार ओलंपिक एसोसिएशन (BOA) के अध्यक्ष और पटना हाईकोर्ट के वरिष्ठ अधिवक्ता अजय कुमार आज मोकामा के औटा पहुंचे जहां कृषि विकास समिति, कई पंचायत के मुखिया, आम नागरिकों व खेल प्रेमियों ने उनका जोरदार स्वागत किया। दरअसल, अजय कुमार का पैतृक निवास औटा ही हैं। ओलंपिक एसोसिएशन के अध्यक्ष बनने के बाद वे पहली बार गांव आए जहां कृषि भवन औटा में उनके सम्मान में एक स्वागत समारोह का आयोजन किया गया था। उनके ओलंपिक एसोसिएशन के अध्यक्ष बनने से मोकामा के लोगों की आकांक्षाएं काफी बढ़ी हैं।

LN Mishra 1 22Scope News

लोगों ने उनसे एकलव्य सेंटर की मांग की, अजय सिंह ने दिया आश्वासन

आपको बता दें कि लोगों ने उनसे एकलव्य सेंटर की मांग की। जिस पर अजय सिंह ने लोगों को आश्वस्त करते हुए कहा कि जल्दी ही ये धरातल पर देखने को मिलेगा। अजय कुमार मोकामा के किसानों की हाईकोर्ट में काफी मदद करते रहे हैं। एक मामले को लेकर उन्होंने टाल क्षेत्र का भी दौरा किया और किसानों को न्याय दिलाने की बात कही। मोकामा के लोग उन्हें अपने बीच पाकर काफी खुश दिखे। ग्रामीणों के साथ ही खिलाड़ियों ने भी उनका जोरदार स्वागत किया।

यह भी पढ़े : हैंडबॉल प्रतियोगिता : 28 राज्यों के खिलाड़ियों के आगमन से गुलजार होगी नवादा की धरती

यह भी देखें :

विकाश कुमार की रिपोर्ट

Jamshedpur AJSU Protest: रोजगार-शिक्षा के मुद्दे पर आजसू का प्रदर्शन, सरकार...

Jamshedpur AJSU Protest: छात्रों और युवाओं पर लाठीचार्ज तथा उनकी आवाज दबाने के आरोप के विरोध में आजसू पार्टी छात्र मोर्चा ने बुधवार को...

Tej Pratap Yadav Death Threat: तेजप्रताप यादव को जान से मारने...

Tej Pratap Yadav Death Threat: जनशक्ति जनता दल से जुड़े नेता तेजप्रताप यादव ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने...

Jamshedpur Dengue News: गालूडीह में डेंगू की दस्तक! 41 घरों की...

Jamshedpur Dengue News: पूर्वी सिंहभूम जिले के गालूडीह में डेंगू का मामला सामने आने के बाद स्वास्थ्य विभाग अलर्ट हो गया है। सिविल सर्जन...