Dhanbad: मंच पर गिरे चंदनकियारी विधायक, सीएम हेमंत सोरेन ने संभाला

Dhanbad: झारखंड के राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने बिनोद बिहारी महतो कोलांचल विश्वविद्यालय (BBMKU) धनबाद में आज झारखंड के पुरोधा और शिक्षाविद कहे जाने वाले स्वर्गीय बिनोद बिहारी महतो की आदमकद प्रतिमा का अनावरण किया। इस दौरान मंच पर चढ़ने के दौरान चंदनकियारी विधायक उमाकांत रजक मंच पर गिर पड़े। सीएम हेमंत सोरेन ने उन्हें संभाला।

Dhanbad: प्रतिमा अनावरण में ये भी हुए शामिल

मौके पर कुलपति प्रोफेसर राम कुमार सिंह, मंत्री सुदीव्य कुमार सोनू, गिरिडीह सांसद चंद्रप्रकाश चौधरी, धनबाद विधायक राज सिन्हा, निरसा विधायक अरूप चटर्जी, टुंडी विधायक मथुरा प्रसाद, जयराम महतो, चंद्रदेव महतो, शत्रुघ्न महतो, उमाकांत रजाक, अनूप सिंह भी उपस्थित होकर बिनोद बाबू को नमन किया।

Dhanbad: BBMKU में बोले राज्यापाल और मुख्यमंत्री

अपने संबोधन में राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने कहा कि बिनोद बिहारी महतो एक युग पुरुष थे। BBMKU एक आदर्श के रूप में पहचान बनाए, झारखंड उच्च शिक्षा में पीछे है। इसे हमे आगे लाने की आवश्यकता है। गुणवत्ता पूर्णशिक्षा की आवश्यकता है।

वहीं मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि बिनोद बिहारी महतो झारखंड के पुरोधा है। शिक्षाविद है। हमलोग सभी महापुरुषों को सम्मान दे रहे हैं। शिक्षा के क्षेत्र में चाहे सरकारी स्कूल हो, कॉलेज हो सभी क्षेत्र में छात्र अच्छे कर रहे हैं। वहीं विश्वविद्यालय की छात्रा ने कहा कि कार्यक्रम पहली बार मुख्यमंत्री राज्यपाल को देखे हैं। बहुत अच्छा लगा है। व्यवस्था भी अच्छी की गई थी।

अनिल पांडेय की रिपोर्ट

Bunti Khan Viral Statement: वासेपुर में परेड के बाद सामने आया...

Bunti Khan Viral Statement, धनबाद: वासेपुर के फरार गैंगस्टर प्रिंस खान के भाई बंटी खान की गिरफ्तारी के बाद उसका एक कथित बयान सोशल...

JPSC-JSSC Exam Scam: 2500+ अभ्यर्थियों के भविष्य पर हाईकोर्ट सख्त, CID...

JPSC-JSSC Exam Scam, रांची: झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) और झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) से जुड़ी परीक्षा धांधली और भर्ती प्रक्रिया के मामले...

Bihar Jeevika Women Empowerment: गांव की बचत से कारोबार तक पहुंचीं...

Bihar Jeevika Women Empowerment, पटना: बिहार में महिलाओं की आर्थिक भूमिका पिछले करीब दो दशकों में तेजी से बदली है। स्वयं सहायता समूहों से...