रांची: इस बार वित्तीय वर्ष 2024-25 का अंतिम दिन 31 मार्च की बजाय 29 मार्च को होगा। रविवार (30 मार्च) और ईद (31 मार्च) के अवकाश के कारण राज्य के सभी ट्रेजरी और दिल्ली स्थित झारखंड भवन के कोषागार में 29 मार्च को ही वित्तीय वर्ष का अंतिम कार्य दिवस रहेगा।
राज्य सरकार ने जारी किए आदेश
कोषागार एवं सांस्थनिक वित्त निदेशालय की निदेशक राजेश्वरी बी ने इस संबंध में सभी ट्रेजरी और डीडीओ (ड्राइंग एंड डिस्बर्सिंग ऑफिसर) को आदेश भेजे हैं।
भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने भी 30 और 31 मार्च को सभी बैंकों के लिए अवकाश घोषित कर दिया है।
डोरंडा और प्रोजेक्ट भवन ट्रेजरी 29 मार्च को अन्य कार्य दिवसों की तरह खुले रहेंगे।
29 मार्च को देर रात तक खुली रहेंगी बैंक और ट्रेजरी
29 मार्च को सभी ट्रेजरी और संबंधित बैंक शाखाएं रात 11 बजे तक कार्यरत रहेंगी ताकि वित्तीय वर्ष की अंतिम दिन की प्रक्रियाएं पूरी हो सकें।
एसएफटीपी सर्वर में रात 10 बजे तक प्राप्त ई-पेमेंट फाइल का ही भुगतान होगा।
सरकारी विभागों और वित्तीय लेन-देन से जुड़े लोगों के लिए यह आवश्यक है कि वे अपने भुगतान संबंधी कार्य 29 मार्च तक पूरा कर लें, क्योंकि 30 और 31 मार्च को कोई बैंकिंग या ट्रेजरी से जुड़ा कार्य नहीं हो सकेगा।
Highlights







