Chatra : NTPC में बड़ा हादसा, फिसलकर गिरने से मजदूर की मौत, अफरातफरी का माहौल…

Chatra (टंडवा): एनटीपीसी (NTPC) नॉर्थ कर्णपूरा परियोजना के तीसरे युनिट के बॉयलर निर्माण का काम कर रही केपीसीएल नामक कंपनी के एक मजदूर की गिरने से मौत हो गई। मृतक मजदूर की पहचान केरेडारी थाना क्षेत्र के रहने वाले कृष्णा पासवान के रूप में की गई। घटना के बाद पूरे परिसर में अफरातफरी मच गई।

Chatra : सीट लगाने के दौरान फिसला मजदूर का पैर

वहीं घटना की जानकारी जैसे ही एनटीपीसी के वरीय अधिकारियों एवं संबंधित कंपनी के लोगों को मिली तो मौके पर सभी ने पहुंचकर घटना का जायजा लिया। घटना को लेकर मिली जानकारी के अनुसार मृतक मजदूर तीसरे युनिट के बॉयलर में सीट लगाने का कार्य कर रहा था। इसी दौरान पैर फिसलने के कारण वह नीचे गिर गया, जिससे उसकी मौत हो गई।

ये भी पढ़ें- Hazaribagh : केरेडारी में युवक की मौत के बाद सड़क पर उतरे ग्रामीण, कर की ये मांग… 

घटना में मजदूर की बॉयलर से गिरकर मौत होने के बाद कंपनी और प्रबंधन के सुरक्षा व्यवस्था पर सवालिया निशान खड़े हो रहे हैं। हालांकि मृतक मजदूर सुरक्षा के लिए बेल्ट और हेलमेट दोनों लगाए हुए था। फिलहाल मामले की जांच चल रही है। मौके पर पुलिस और सीआईएसएफ के जवान मौजूद हैं।

चतरा से सोनू भारती की रिपोर्ट—-

Bihar Mineral Resources: बिहार की जमीन के नीचे क्या है? खनिज...

Bihar Mineral Resources: बिहार के खनिज संसाधनों के विकास और इनके आधुनिक तरीके से उपयोग को लेकर केंद्र और राज्य सरकार ने कवायद तेज...

Ranchi T20 Ticket Price: 9 अक्टूबर को Ranchi में India-West Indies...

Ranchi T20 Ticket Price, रांची: क्रिकेट प्रेमियों के लिए रांची में एक बार फिर अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट का रोमांच लौटने वाला है। 9 अक्टूबर को...

Bihar Tribal Development: शिक्षा से रोजगार तक बदलेगी तस्वीर? बिहार के...

Bihar Tribal Development: बिहार के जनजातीय क्षेत्रों में विकास योजनाओं को स्थानीय जरूरतों से जोड़ने की पहल तेज हो गई है। इसके तहत राज्य...