Advertisement
Advertisement

मजदूर मौत मामले की जांच करने बरही पहुंचा राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस का शिष्टमंडल, पाई कई अनियमितताएं

हजारीबाग. आज बरही रेयाडा में पवनपुत्रा प्लांट में मंगलवार को हुए हादसे की जांच को लेकर राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस का शिष्टमंडल प्लांट पहुंचा। यहां प्लांट के अंदर जाकर मजदूरों से घटना की जानकारी ली और मजदूरों की सुरक्षा के प्रति कंपनी की लापरवाही की जानकारी ली। मजदूरों ने बताया कि कंपनी में सुरक्षा मानकों की अनदेखी की जाती है। काम पर जाने वाले मजदूरों को ना तो सुरक्षा किट मुहैया करायी जाती है ना ही आपातकाल में उन्हें अस्पताल पहुंचाने के लिए एंबुलेंस की व्यवस्था है।

मजदूरों ने बताया कि ना तो उनका पीएफ कटता है ना ईएसआईसी है और ना ही ग्रुप बीमा का लाभ उन्हें मिलता है। इस फैक्ट्री में अधिकांश मजदूर बिहार और यूपी के रहने वाले हैं, जिनसे 8 घंटे की जगह 12 घंटे काम लिया जाता है और झारखंड सरकार के दैनिक मजदूरी नियम का भी अनुपालन नहीं किया जाता है।

बरही पहुंचा राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस का शिष्टमंडल

मामले को लेकर प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता सुरजीत नागवाला ने कहा कि यह घटना जो घटी है, उसमें सीधे-सीधे कंपनी के मालिक और जीएम की लापरवाही है। अब तक पांच लोगों की जाने जा चुकी है और कई लोग अभी इलाजरत हैं, जो जिंदगी और मौत से जूझ रहे हैं। उन्होंने कहा कि मजदूरों के द्वारा यह भी बताया गया कि जब घटना हुई तो बरही में मौजूद किसी भी सरकारी एंबुलेंस का उपयोग नहीं करते हुए कंपनी के पदाधिकारी अपने प्राइवेट वाहन से मजदूरों को घायलों को वहां से अस्पताल ले जाने का काम किया, जो निश्चित ही किसी बड़ी साजिश की ओर इशारा करती है।

उन्होंने बताया कि यहां तक की 90 फ़ीसदी बाहर के मजदूरों से काम कराया जा रहा है। एक मजदूर से 12 /12 घंटे की शिफ्ट में काम कराया जा रहा है और उन्हें बहुत ही कम वेतनमान दिया जा रहा है, जो सीधे-सीधे झारखंड सरकार के नियमों की अवहेलना है। इस पूरे मामले को लेकर शिष्टमंडल आज बरही के एसडीओ से भी मुलाकात की। घटना के बाद बहुत सारे मजदूर जो प्लांट के अंदर रह रहे हैं, उन्हें पिछले एक महीना से अधिक दिनों से वेतन नहीं दिया गया है। कई मजदूर भूखे रहने की स्थिति में भी हैं। इसकी जानकारी बरही एसडीओ को दी गई है और उनसे आग्रह किया गया है कि जो मजदूर घर जाना चाहते हैं, उनका बकाया पैसा उन्हें शीघ्र भुगतान कराया जाए।

वहीं उन्होंने बताया कि मजदूरों से फोन पर हजारीबाग के लेबर सुपरिटेंडेंट को भी बात करा कर पूरे वस्तु स्थिति की जानकारी दी गई है। उन्होंने कहा कि जल्द ही हम लोग इस मामले को लेकर जिले के उपयुक्त से भी मिलेंगे और विस्तृत रिपोर्ट राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष राकेश्वर पांडे को भी भेजी जाएगी। वहीं मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को भी इस पर कार्रवाई करने के लिए पूरी विस्तृत रिपोर्ट भेजी जाएगी। राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस ने प्रत्येक मृतक को 50 लाख रुपये मुआवजा की मांग की है और घायलों को 20 लाख रुपये मुआवजे की मांग की है।

साथ ही राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस ने कंपनी के मालिक और जीएम पर हत्या का मुकदमा दर्ज करने का जिला प्रशासन से आग्रह किया है। साथ ही बड़ही में जितने भी प्लांट संचालित हैं, उनमें भी सुरक्षा मानक, प्रदूषण और लेबर ला के नियमों की अनदेखी न हो, इसके लिए भी जिला प्रशासन से जांच का आग्रह किया गया है।

शशांक शेखर की रिपोर्ट

Commercial Advertisment

Bihar Lawyers Stipend Scheme: बिहार में युवा वकीलों के लिए बड़ा...

Bihar Lawyers Stipend Scheme, पटना: बिहार में वकालत की शुरुआत करने वाले युवा अधिवक्ताओं को आर्थिक सहारा देने के लिए राज्य सरकार ने महत्वपूर्ण...

Bihar Sepaktakraw National Championship 2026: 36वीं राष्ट्रीय प्रतियोगिता में बिहार के...

Bihar Sepaktakraw National Championship 2026, पटना: मध्य प्रदेश के ग्वालियर में आयोजित 36वीं सीनियर राष्ट्रीय सेपकटकरा प्रतियोगिता-2026 में बिहार के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन...

Giridih Rojgar Mela 2026: रोजगार मेले में 25 कंपनियों की भागीदारी,...

Giridih Rojgar Mela 2026: बेरोजगार युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से गिरिडीह जिला प्रशासन की ओर से आयोजित जिला स्तरीय...