Chauparan News: कड़ाके की ठंड से मिलेगी गरीबों को राहत, स्व. डॉ. ललन बाबू के पुत्र ने जरूरतमंद के बीच किया टोपी वितरण

Chauparan News: कड़ाके की ठंड में भी आज चौपारण प्रखंड के कई परिवार ऐसे हैं, जो गरीबी के कारण अपने बच्चों को गर्म कपड़े उपलब्ध नहीं करा पा रहे हैं. खासकर गरीब, आदिवासी और हरिजन बस्तियों में रहने वाले बच्चों के लिए यह ठंड किसी चुनौती से कम नहीं होती. ऐसे में समाज के जिम्मेदार लोगों द्वारा की गई छोटी-छोटी पहल जरूरतमंदों के लिए बड़ी राहत बन रही है.

इसी क्रम में प्रखंड के सिंहपुर निवासी स्व. डॉ. ललन बाबू के पुत्र चंदन कुमार द्वारा हर वर्ष की तरह इस बार भी अपने सामर्थ्य के अनुसार गरीब और जरूरतमंद बच्चों की मदद के लिए सराहनीय कदम उठाया गया. रविवार को दैहर पंचायत के दुरागढ़ा गांव में मुखिया प्रतिनिधि नागेंद्र कुमार के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम के दौरान आदिवासी एवं हरिजन बस्ती के करीब 150 बच्चों के बीच ऊनी टोपी एवं टॉफी का वितरण किया गया. ऊनी टोपी पाकर बच्चों के चेहरों पर खुशी साफ झलक रही थी. स्थानीय लोगों ने कहा कि इस प्रकार की मानवीय सोच ही समाज में आपसी सहयोग और संवेदना को मजबूत करती है.

Hazaribagh News: सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी को लाया गया हजारीबाग, खुशी से सड़क पर झूमते नजर आए खिलाड़ी और एसोसिएशन के सदस्य

Chauparan News: मौके पर ये रहे मौजूद

कार्यक्रम के दौरान सोहरा निवासी कोठारी सिंह, नरेश सिंह तथा दादपुर के राजेश मेहता समेत कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे. सभी ने पत्रकार चंदन कुमार के इस सामाजिक प्रयास की प्रशंसा करते हुए अन्य लोगों से भी जरूरतमंदों की मदद के लिए आगे आने की अपील की. यह पहल न सिर्फ ठंड से राहत देने का माध्यम बनी, बल्कि समाज में सेवा और सहयोग का सकारात्मक संदेश भी छोड़ गई. चौपारण से चंदन राणा की रिपोर्ट…

Jamshedpur Bus Accident: कोलकाता से रांची जा रही बस NH-33 पर...

Jamshedpur Bus Accident: एनएच-33 पर झाबरी गांव के समीप बड़ा सड़क हादसा हुआ। कोलकाता से रांची जा रही ऊं शिवम नामक यात्री बस अचानक...

Patna Retired CCL GM: पटना में गोली लगने से रिटायर्ड CCL...

Patna Retired CCL GM, पटना: राजीव नगर थाना क्षेत्र के फ्रेंड्स कॉलोनी रोड नंबर-4 स्थित जमुना पैलेस के नीचे शनिवार सुबह कार की ड्राइविंग...

Jharkhand High Court: नीड बेस्ड असिस्टेंट प्रोफेसरों के वेतन पर हाईकोर्ट...

झारखंड हाईकोर्ट ने नीड बेस्ड असिस्टेंट प्रोफेसरों के न्यूनतम वेतनमान और वेतन कटौती के मामले में राज्य सरकार से 10 मई 2023 के संकल्प...