Friday, October 24, 2025
Loading Live TV...

Latest News

Dhanbad Jharia Violence: जेएलकेएम नेता बनाम हाइवा मालिक, आत्मदाह का प्रयास और पुलिस लाठीचार्ज

धनबाद के झरिया में JLKM नेता और हाइवा मालिक के बीच झड़प, आत्मदाह की कोशिश, पुलिस ने किया लाठीचार्ज और सड़क जाम हुआ।Dhanbad Jharia Violence : भौंरा ओपी क्षेत्र के परसियाबाद मोड़ पर गुरुवार रात हाइवा मालिक और पूर्व वार्ड पार्षद शिव कुमार यादव और JLKM झरिया प्रखंड अध्यक्ष कार्तिक महतो के बीच विवाद हिंसक झड़प में बदल गया। झड़प के बाद इलाके में करीब तीन घंटे तक सड़क जाम और हंगामा देखने को मिला। पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित करने के लिए लाठीचार्ज करना पड़ा। घटना के दौरान एक JLKM समर्थक डिस्को महतो ने पेट्रोल डालकर आत्मदाह की कोशिश...

AAP के प्रत्याशी बोले- 35 सालों में गयाजी की हालत बद से बदतर

गयाजी : गयाजी शहर विधानसभा सीट के आम आदमी पार्टी (AAP) के प्रत्याशी अनिल कुमार ने मीडिया कर्मियों से बातचीत की। इस दौरान उन्होंने कहा कि बीते 35 सालों में शहर की हालत बद से बदतर हो चुकी है। जिस गयाजी को विकास का मॉडल बनना था, वह आज जाम, गंदगी और अव्यवस्था का प्रतीक बन गया है। शिक्षा व्यवस्था चरमराई हुई है, अस्पतालों में लोगों को मूलभूत सुविधाएं नहीं मिलतीं। आम आदमी का हक मारा जा रहा है। वह लाइन में धक्के खा रहा है फिर भी उसका काम नहीं हो रहा है। भ्रष्टाचार चरम है।जनता ने लंबे...

Ambulance में शराब सप्लाई! Delhi Police ने पकड़ा बड़ा Liquor Smuggling Network from Gurgaon to Delhi

दिल्ली पुलिस ने एम्बुलेंस के रूप में तैयार मारुति ईको कार से शराब सप्लाई करने वाले आरोपी को पकड़ा। गुरुग्राम से दिल्ली तक चलता था यह अवैध नेटवर्क।Ambulance में शराब सप्लाई : दिल्ली पुलिस ने एक ऐसे शराब तस्कर को गिरफ्तार किया है, जो एम्बुलेंस का रूप देकर शराब की सप्लाई करता था। आरोपी की पहचान रितिक के रूप में हुई है, जो गुरुग्राम से दिल्ली में अवैध रूप से शराब की सप्लाई करता था। पुलिस ने बताया कि आरोपी मारुति ईको कार को एम्बुलेंस की तरह तैयार कर उसमें भारी मात्रा में शराब लादता था। ताकि किसी को शक...

Chhath Special Trains 2025: Ranchi होकर चलेंगी दो नई छठ स्पेशल ट्रेनें, चार ट्रेनों में Extra Coach जोड़ा गया

“Efficient supply chain and cargo logistics service in Bihar and Jharkhand”
Advertisment

छठ 2025 पर रेलवे का तोहफा, रांची होकर दो नई स्पेशल ट्रेनें चलेंगी। गोंदिया–पटना और दुर्ग–पटना ट्रेनें एक ट्रिप में चलेंगी, चार ट्रेनों में अतिरिक्त कोच।


Chhath Special Trains 2025 रांची: छठ पर्व पर यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए भारतीय रेलवे ने दो नई छठ स्पेशल ट्रेनों की घोषणा की है। दोनों ट्रेनें रांची होकर पटना जाएंगी और केवल एक-एक फेरा लगाएँगी। इसके साथ ही चार नियमित ट्रेनों में अतिरिक्त कोच भी जोड़े गए हैं ताकि बिहार जाने वाले यात्रियों को राहत मिल सके।

रेलवे ने बताया कि गोंदिया–पटना और दुर्ग–पटना छठ फेस्टिवल स्पेशल ट्रेनें 25 अक्टूबर को चलेंगी। दोनों ट्रेनों की बुकिंग शुरू होते ही सीटें तेजी से भरने लगीं।


 Key Highlights:

  • छठ पर्व पर दो नई फेस्टिवल स्पेशल ट्रेनें रांची होकर चलेंगी।

  • चार ट्रेनों में अतिरिक्त कोच जोड़े गए।

  • गोंदिया-पटना और दुर्ग-पटना ट्रेनें केवल एक ट्रिप चलेंगी।

  • रांची रेल मंडल अब तक 275 ट्रिप चला चुका, 225 और चलेंगी।

  • बुकिंग तेज़ी से भर रही है, कई श्रेणियों में वेटिंग।


Chhath Special Trains 2025 : गोंदिया–पटना छठ स्पेशल (Train No. 08889/08890)

  • 25 अक्टूबर: गोंदिया से दोपहर 12:30 बजे प्रस्थान

  • राउरकेला होते हुए रांची 2:30 बजे, पटना शाम 4:30 बजे पहुंचेगी

  • वापसी (26 अक्टूबर): पटना से शाम 6:10 बजे, रांची सुबह 7:15 बजे, गोंदिया दोपहर 3 बजे

  • कुल 21 कोच: 1 एसएलआरडी, 1 जनरेटर यान, 4 सामान्य, 4 स्लीपर, 2 इकोनॉमी एसी 3-टियर, 8 एसी 3-टियर, 1 एसी 2-टियर

सीट स्थिति (गुरुवार रात तक):

  • स्लीपर: 331 सीटें खाली

  • थर्ड एसी: वेटिंग 8

  • सेकेंड एसी: वेटिंग 1


Chhath Special Trains 2025 : दुर्ग–पटना छठ स्पेशल (Train No. 08795/08796)

  • 25 अक्टूबर: दुर्ग से रात 12:30 बजे प्रस्थान

  • बिलासपुर, राउरकेला, हटिया होकर रांची 12:35 बजे, पटना सुबह 4 बजे पहुंचेगी

  • वापसी (26 अक्टूबर): पटना से सुबह 9:45 बजे, रांची होकर दुर्ग अगले दिन दोपहर 2:30 बजे पहुंचेगी

सीट स्थिति:

  • थर्ड एसी: 277 सीटें उपलब्ध

  • सेकेंड एसी: आरएसी 4

  • स्लीपर: वेटिंग 10


Chhath Special Trains 2025 : अतिरिक्त कोच की सुविधा

त्योहार के दौरान यात्रियों की सुविधा के लिए रांची रेल मंडल ने चार ट्रेनों में अतिरिक्त कोच जोड़े हैं—

ट्रेन संख्यारूटतिथिकोच का प्रकार
18619रांची–गोड्डा एक्सप्रेस23, 24, 25 अक्टूबर1 स्लीपर
18603रांची–गोड्डा एक्सप्रेस23, 25, 28 अक्टूबर2 स्लीपर
18611रांची–वाराणसी एक्सप्रेस23, 24, 25, 28 अक्टूबर1 स्लीपर
18640रांची–आरा एक्सप्रेस23, 25 अक्टूबर1 स्लीपर

Chhath Special Trains 2025 : मंडल का आंकड़ा

रांची रेल मंडल ने बताया कि इस त्योहारी सीजन में अब तक 275 विशेष ट्रिप पूरी की जा चुकी हैं और 225 और ट्रिप निर्धारित हैं। अगस्त माह से ही त्योहारों के लिए विशेष ट्रेनें चलाई जा रही हैं।

Related Posts

Voter List Revision 2025: नवंबर से देशभर में मतदाता सूची का...

नवंबर से देशभर में मतदाता सूची का पुनरीक्षण शुरू होगा। झारखंड एसआईआर के लिए तैयार, लेकिन इससे नगर निकाय चुनाव टलने की संभावना बढ़ी।Voter...

Ranchi Chhath Ghat Alert: छठ पूजा से पहले रांची के 26...

रांची में छठ से पहले खतरे की घंटी, 26 घाटों को हाई रिस्क घोषित किया गया। उतरते ही 7 फीट पानी, नगर निगम ने...

Chhath 2025 Travel Rush: Ranchi से Bihar जाने वाली सभी बसें...

छठ 2025 पर रांची से बिहार जाने वाली सभी बसें फुल, टिकट के लिए लंबी कतारें। यात्रियों की बढ़ती भीड़ से बस स्टैंडों पर...
152,000FansLike
25,000FollowersFollow
628FollowersFollow
651,000SubscribersSubscribe
WhatsApp Join our WhatsApp Channel