मुखिया अमरेंद्र यादव को बदमाशों ने गोली मारकर किया घायल

316
Advertisment

अररिया : अररिया के नरपतगंज थाना क्षेत्र के गोड़राहा विशनपुर के मुखिया अमरेंद्र यादव को बदमाशों ने गोली मारकर घायल कर दिया। गोली उनके सीने के बाएं साइड में लगी है। आनन-फानन में उसे फारबिसगंज अनुमंडलीय अस्पताल लाया गया। जहां प्राथमिक इलाज के बाद नाजुक हालत को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए पूर्णिया रेफर कर दिया गया है। उनकी हालत नाजुक बताई जाती है।

Advertisment

सूचना पर फारबिसगंज थानाध्यक्ष आफताब अहमद और एसआई राजा बाबू पुलिस बलों के साथ अनुमंडलीय अस्पताल पहुंचे और मामले को लेकर जानकारी ली। गोली लगने से घायल मुखिया अमरेंद्र यादव गोड़राहा विशनपुर के वार्ड संख्या-7 के रहने वाले स्व. सिंहेश्वर यादव के पुत्र हैं और नरपतगंज प्रखंड मुखिया संघ के अध्यक्ष भी हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार पंचायत के बरदाहा टोला में अयोध्या में भगवान श्रीराम की प्राण प्रतिष्ठा के उपलक्ष्य में अष्टयाम संकीर्तन का आयोजन हो रहा था और उसी अष्टयाम संकीर्तन में भाग लेने के लिए गए हुए था। कुर्सी पर बैठे स्थिति में ही पीछे से बदमाश ने हमला करते हुए उन पर गोली चला दी। जो उनके सीने के बाएं भाग में लगी है।

फारबिसगंज अनुमंडलीय अस्पताल लाने पर ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक डॉ. मनोज कुमार ने उनका प्राथमिक इलाज किया। नाजुक हालत देखते हुए बेहतर इलाज के लिए पूर्णिया रेफर कर दिया है। मौके पर अस्पताल में बड़ी संख्या में ग्रामीण जमा हो गए। जिनमें उप मुख्य पार्षद प्रतिनिधि उमाशंकर यादव उर्फ बुलबुल यादव और वाहिद अंसारी आदि बड़ी संख्या में लोग जमा हो गए।

मंटू भगत की रिपोर्ट

https://22scope.com

https://youtube.com/22scope

Advertisement