मुख्यमंत्री खानकाह बारगाहे इश्क तकिया शरीफ पहुंचे, लोगों को ईद की दी बधाई

पटना सिटी : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज पटना सिटी के खानकाह बारगाहे इश्क तकिया शरीफ पहुंचे। वहां पर मौजूद मुस्लिम भाईयों को ईद की बधाई दी। साथ ही बिहार के खुशहाली के लिए मन्नतें भी मांगी। वहीं उन्होंने वहां पर मौजूद लोगों का अभिवादन स्वीकार किया। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के साथ राज्यसभा सांसद संजय कुमार झा भी मौजूद रहे। खानकाह बारगाहे इश्क तकिया शरीफ के सज्जादानशीन सैय्यद शाह ख्वाजा आमिर शाहिद ने नीतीश कुमार से मुलाकात कर ईद की मुबारकबाद पेश किया। जिसके बाद हजरत इश्क पाक के मजार पर हाजरी लगाई और सूबे में अमन चैन की दुआं मांगी।

यह भी पढ़े : EID : ऐतिहासिक गांधी मैदान में अदा की गई ईद उल फितर की नमाज, नीतीश ने दी बधाई

यह भी देखें : https://youtube.com/22scope

उमेश चौबे की रिपोर्ट

JSSC Excise Constable Recruitment: 1941 उम्मीदवारों के लिए बड़ी खबर! JSSC...

JSSC Excise Constable Recruitment: झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) ने आबकारी कांस्टेबल प्रतियोगी परीक्षा-2023 के लिए मेडिकल जांच का शेड्यूल जारी करके भर्ती प्रक्रिया को...

Deoghar Nagar Nigam: सावन शुरू होने से पहले बाबा मंदिर रोड...

Deoghar Nagar Nigam: श्रावण के पवित्र महीने की तैयारियों के बीच, देवघर नगर निगम के कामकाज पर सवाल उठाए जा रहे हैं। बाबा बैद्यनाथ...

Garhwa News: रंका में श्रद्धा और भाईचारे के साथ निकला मुहर्रम...

Garhwa News: रंका सब-डिविजन हेडक्वार्टर और आसपास के ग्रामीण और शहरी इलाकों में मुहर्रम का त्योहार श्रद्धा, अनुशासन और धार्मिक भक्ति के साथ मनाया...