Commercial Advertisment

आज मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन करेंगे Kantatoli Flyover का उद्घाटन

 3264 करोड़ की परियोजनाओं का शिलान्यास और Kantatoli Flyover उद्घाटन

रांची: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन शुक्रवार को कांटाटोली फ्लाईओवर (Kantatoli Flyover) का उद्घाटन करेंगे, जो कांटाटोली से बहु बाजार तक 2.24 किमी लंबा और 16.6 मीटर चौड़ा है। इस फ्लाईओवर (Kantatoli Flyover) के निर्माण पर 224.94 करोड़ रुपए की लागत आई है। इसके साथ ही, वे जज कॉलोनी से सहजानंद चौक तक बनने वाले फ्लाईओवर की नींव भी रखेंगे।

मुख्यमंत्री कुल 3264 करोड़ रुपए की 31 परियोजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन करेंगे, जिनमें से 2471 करोड़ रुपए की 27 योजनाओं का शिलान्यास और 792 करोड़ रुपए की चार योजनाओं का उद्घाटन होगा।

उद्घाटन होने वाली प्रमुख परियोजनाओं में धनबाद में कांको चौक से विनोद बिहारी चौक तक आठ लेन सड़क, रांची में बिरसा चौक से धुर्वा गोलचक्कर तक फोर लेन सड़क, और प्रोजेक्ट भवन तक मरम्मत की गई सड़क शामिल हैं। इसके अलावा, गोला-मुरी रोड और धनबाद में मटकुरिया फ्लाईओवर का शिलान्यास भी किया जाएगा।

National Junior Kabaddi Championship: आखिरी रेड में पलटा पूरा खेल! दिल्ली...

National Junior Kabaddi Championship, पटना: पाटलिपुत्र खेल परिसर के इंडोर हॉल में आयोजित 52वीं राष्ट्रीय जूनियर बालक कबड्डी चैंपियनशिप के दूसरे दिन सोमवार को...

Patna Fake Bisleri Water Raid: पटना में पानी के नाम पर...

Patna Fake Bisleri Water Raid: राजधानी में पैकेज्ड ड्रिंकिंग वाटर के नाम पर कथित अनियमितताओं और मानकहीन पानी की बिक्री के खिलाफ खाद्य संरक्षा...

Muzaffarpur PNG Gas Pipeline Blast: गोबरसही-डुमरी में कैसे हुआ भीषण गैस...

Muzaffarpur PNG Gas Pipeline Blast: बिहार के मुजफ्फरपुर में सोमवार दोपहर PNG गैस पाइपलाइन में रिसाव के बाद जोरदार विस्फोट हो गया। सदर थाना...