मुख्यमंत्री ने रेल ओवर ब्रिज सहित कई योजनाओं का किया उद्घाटन व शिलान्यास

सुपौल : बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज यानी 23 अक्टूबर को सुपौल के मलाढ पहुंचे जहां 224 करोड़ रुपए के 99 योजनाओं का उद्घाटन और 269 करोड़ रुपए की लागत से 112 योजनाओं का रिमोट से शिलान्यास किया। इस दौरान सीएम नीतीश कुमार किसनपुर प्रखंड के मलाड स्थित महादलित बस्ती और तालाब सहित विभिन्न विभागों द्वारा लगाई गई स्लॉट का भी जायजा लिया। मलाढ गांव से सीएम नीतीश कुमार सड़क मार्ग से सरायगढ़ भपटियाही स्थित एनएच-327 पर रेल ओवर ब्रिज और नव निर्मित भपतियाही मॉडल थाना का रिमोट से उद्घाटन किए।

सुपौल के भपटियाही स्थित आरओबी आज सीएम ने आमलोगों को समर्पित कर दिया। इसके अलावे उन्होंने मॉडल भपटियाही थाने का भी लोकार्पण किया है। वहीं, किसनपुर प्रखंड के मलाढ़ पंचायत के महादलित बस्ती में 24 स्टॉल व पोखर का निरीक्षण किया। साथ ही लाभुकों को कई योजनाओं का सीधे तौर पर लाभ दिया। मुख्यमंत्री के सुपौल जिला भ्रमण यात्रा से लोगों में काफी उल्लास एवं खुशी देखी गई। सीएम नीतीश कुमार के साथ मंत्री विजय कुमार चौधरी और मंत्री विजेंद्र कुमार यादव के अलावा कई अधिकारी भी मौजूद थे।

यह भी पढ़े : नीतीश कैबिनेट की बैठक खत्म, कुल 25 एजेंडों पर लगी मुहर

यह भी देखें :

अजय सिंह की रिपोर्ट

Saffrn

Trending News

Jharkhand TET Exam 2026: जनगणना कार्य में लगे शिक्षकों के लिए...

झारखंड प्राथमिक शिक्षक संघ ने TET परीक्षा को लेकर सरकार से विशेष व्यवस्था और आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ाने की मांग की है। संघ...

Jharkhand Startup Success: एक्वालाइन भुवनम ने SEB मूल्यांकन में हासिल किया...

जल संरक्षण और भूजल पुनर्भरण पर काम करने वाले एक्वालाइन भुवनम ने झारखंड स्टार्टअप नीति 2023 के तहत चयनित होकर SEB मूल्यांकन में सर्वोच्च...

Jharkhand T20 Premier League Auction 2026: रॉबिन मिंज बने सबसे महंगे...

 झारखंड टी20 प्रीमियर लीग 2026 के ऑक्शन में रॉबिन मिंज 15.25 लाख रुपये में सबसे महंगे खिलाड़ी बने। ईशान किशन 6.25 लाख रुपये में...

Shravan Kumar: सभी वर्गों के विकास के लिए कृतसंकल्पित सरकार, मंत्री...

बिहारशरीफ में मंत्री श्रवण कुमार ने दो पीसीसी सड़क परियोजनाओं का उद्घाटन किया। उन्होंने सरकार की विकास योजनाओं और महिला सशक्तिकरण पर जोर दिया।Shravan...

सड़क दुर्घटना में 3 की मौत, 2 की स्थिति नाजुक, DMCH...

मधुबनी : मधुबनी जिले के लदनिया थाना क्षेत्र के पदमा एनएच के समीप दो बाइक की आमने-सामने की टक्कर में तीन लोगों की मौत...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img