Advertisement
Advertisement

नीतीश कैबिनेट की बैठक खत्म, कुल 25 एजेंडों पर लगी मुहर

पटना : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अध्यक्षता शाम पांच बजे से हो रही कैबिनेट की बैठक खत्म हो गई है। कुल 25 एजेंडों पर मुहर लगी है। सीएम सचिवालय में बैठक चल रही थी। सीएम नीतीश के साथ कैबिनेट से संबंधित मंत्री भी शामिल रहे। बैठक के बाद मीडियाकर्मियों को अपर मुख्य सचिव डॉ. एस सिद्धार्थ ने जानकारी दी। बिहार होमगार्ड के जवानों को एक महीने का अतिरिक्त वेतन मिलेगा। बिहार कृषि के सहायक संवर्ग संपर्क को मंजूरी दी गई है। बिहार स्थानीय क्षेत्र अभियंत्रण सेवा नियमावली को मंजूरी दी गई। स्वास्थ्य के अंतर्गत एक्सरे टेक्नीशियन नियमावली 2024 को मंजूरी दी गई।

बिहार स्वास्थ्य विभाग के अंतर्गत प्रयोगशाला संशोधन नियमावली 2024 को मंजूरी दी गई। स्वास्थ्य विभाग के अंतर्गत बिहार परिद्यापक 2024 को मंजूरी दी गई। स्वास्थ्य विभाग के अंतर्गत ईसीजी टेक्नीशियन के नियमावली को मंजूरी दी गई। मोइनुल हक स्टेडियम को बनाने को लेकर एमओयू को अनुमति देने को लेकर मंजूरी दी गई है। गृह विभाग के अंतर्गत भूतपूर्व सैनिकों को कार्यालय परिचारी के पद पर नियुक्त किया जाएगा। वित्त विभाग के अंतर्गत वित्तीय विशेषज्ञ के एक पद को मंजूरी दी गई है।

Nitish Cabinet 22Scope News

यह भी देखें :

एस सिद्धार्थ ने कहा कि पीएमसीएच में बिजली का नया ग्रिड लगाने को लेकर तीन अरब रुपए की मंजूरी दी गई है। राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय छपरा के निर्माण के लिए तीन अरब 49 लख रुपए की मंजूरी दी गई। कृषि विभाग के अंतर्गत विभागीय लिपिक नियमावली 2024 को मंजूरी मिली है। सारण तटबंध को बनाने को लेकर 60 करोड़ की मंजूरी दी गई है। तिरहुत मुख नहर को लेकर 181 करोड़ रुपए की मंजूरी मिली है। मुंबई में बिहार भवन बनाए जाने को लेकर पांच करोड़ रुपए की मंजूरी मिली है।

यह भी पढ़े : बिहार कैबिनेट में 108 एजेंडों पर लगी मुहर

विवेक रंजन की रिपोर्ट

Commercial Advertisment

Jharkhand Assistant Teacher Recruitment 2023: संशोधित रिजल्ट के बाद नियुक्ति प्रक्रिया...

झारखंड सहायक आचार्य भर्ती 2023 के संशोधित रिजल्ट वाले अभ्यर्थियों की नियुक्ति प्रक्रिया शुरू। काउंसेलिंग के 3 दिनों में नियुक्ति और 15 दिनों...

Bihar News: बिहार को 10,845 करोड़ रुपये की सौगात, कर हस्तांतरण...

 केंद्र सरकार ने दीपावली और छठ से पहले बिहार को 10,845 करोड़ रुपये जारी किये। कर हस्तांतरण में बिहार देश में दूसरे स्थान पर...

Ranchi Railway Station: दिव्यांग यात्रियों के लिए लगेगी Digital Sign Language...

 रांची रेलवे स्टेशन पर जल्द Digital Sign Language System लगेगा। स्क्रीन पर डिजिटल अवतार सांकेतिक भाषा में ट्रेन के आगमन, प्रस्थान और अन्य घोषणाओं...