मुख्यमंत्री ने सहरसा में विभिन्न योजनाओं का किया उद्घाटन व शिलान्यास, भगवती मंदिर का किया लोकार्पण

सहरसा : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज सहरसा जिला अंतर्गत कहरा प्रखंड के ग्राम पंचायत दिवारी में स्थित प्राचीन मां विषहरा भगवती मंदिर के शिलापट्ट का अनावरण कर लोकार्पण किया। लोकार्पण के पश्चात् मुख्यमंत्री ने मंदिर में पूजा-अर्चना कर राज्य के सुख-शांति एवं समृद्धि की कामना की। इस दौरान मुख्यमंत्री ने घोषणा करते हुए कहा कि पर्यटन विभाग के द्वारा अब हर वर्ष यहां विषहरा भगवती मंदिर महोत्सव आयोजित किया जाएगा। मुख्यमंत्री ने प्राचीन मां विषहरा भगवती मंदिर के परिसर का भ्रमण कर विकासात्मक कार्यों का जाएजा लिया। मुख्यमंत्री ने मंदिर प्रांगण में पौधारोपण किया एवं मंदिर परिसर स्थित तालाब में मच्छली का जीरा छोड़ा। मुख्यमंत्री ने कहा कि मंदिर परिसर का सौंदर्गीकरण बेहतर ढंग से किया गया है। अब यहां आनेवाले श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा नहीं होगी, यहां आकर उन्हें अच्छा लगेगा।

Nitish Saharsa 2 22Scope News

मुख्यमंत्री ने कहरा प्रखंड स्थित ग्राम पंचायत अमरपुर में विभिन्न विभागों की योजनाओं के शिलापट्ट का अनावरण कर उद्घाटन एवं शिलान्यास किया। मुख्यमंत्री ने 414.74 करोड़ रुपए की लागत से सहरसा जिला अंतर्गत खजुर देवा चौक से डेंग राही घाट के बीच कोसी नदी पर उच्चस्तरीय आरसीसी पुल के निर्माण कार्य का शिलापट्ट अनावरण कर शिलान्यास किया। साथ ही 5.67 करोड़ रुपए की लागत से सहरसा जिला में निर्मित होनेवाले मॉडल थाना भवन का भी शिलापट्ट अनावरण कर शिलान्यास किया।जल-जीवन-हरियाली अभियान अंतर्गत पंचायत सरकार भवन अमरपुर के पास स्थित सरकारी पोखर के उड़ाही कार्य का भी मुख्यमंत्री ने शिलापट्ट अनावरण कर उद्घाटन किया।

Nitish Saharsa 22Scope News

Nitish Saharsa 4 22Scope News

इस दौरान मुख्यमंत्री ने पोखर में मच्छली का जीरा भी छोड़ा। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि इस सरकारी पोखर के किनारे सीढ़ीनुमा घाट का निर्माण कराएं तथा इसके चारो तरफ सघन वृक्षारोपण कराएं। उन्होंने कहा कि हमलोगों ने जल-जीवन-हरियाली अभियान के माध्यम से सरकारी तालाबों का जीर्णोद्धार तथा सौंदर्गीकरण कराया है। कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने विभिन्न विभागों द्वारा लगाई गई प्रदर्शनी का अवलोकन किया। अवलोकन के क्रम में मुख्यमंत्री विशेष सहयता योजना, मुख्यमंत्री समेकित चौर विकास योजना, मुख्यमंत्री तालाब मत्स्यिकी विकास योजना एवं मुख्यमंत्री प्रखंड परिवहन योजना का सांकेतिक चेक मुख्यमंत्री ने लाभार्थियों को प्रदान किया। 1738 जीविका संपोषित स्वयं सहायता समूहों को 62 करोड़ 43 लाख रुपए का सांकेतिक चेक, सतत् जीविकोपार्जन योजना के तहत 306 लक्ष्यित परिवारों को एक करोड़ 12 लाख 57 हजार रुपए का सांकेतिक चेक मुख्यमंत्री ने जीविका दीदियों को प्रदान किया।

Nitish Saharsa 3 22Scope News

Nitish Saharsa 1 22Scope News

यह भी देखें :

 

इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री सह सहरसा जिला के प्रभारी मंत्री डॉ. दिलीप कुमार जायसवाल, मद्य निषेध, उत्पाद एवं निबंधन मंत्री रत्नेश सादा, सांसद संजय कुमार झा, सांसद दिनेश चंद्र यादव, विधायक आलोक रंजन, विधायक यूसूफ सलाहउद्दीन, विधायक गुंजेश्वर साह सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव दीपक कुमार, मुख्यमंत्री के सचिव अनुपम कुमार, कोसी प्रमंडल के आयुक्त दिनेश कुमार, कोसी प्रक्षेत्र के पुलिस उपमहानिरीक्षक मनोज कुमार, पुलिस उपमहानिरीक्षक सुरक्षा, दीपक कुमार वर्णवाल, सहरसा के जिलाधिकारी वैभव चौधरी, सहरसा के पुलिस अधीक्षक हिमांशु सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति एवं वरीय अधिकारी मौजूद थे।

यह भी पढ़े : मुख्यमंत्री ने कैमूर जिला में विभिन्न योजनाओं का किया उद्घाटन एवं शिलान्यास

Patna Food Safety Raid: आकाश स्वीट्स से 2,060 किलो मिठाई जब्त,...

Patna Food Safety Raid: त्योहारों के दौरान लोगों को सुरक्षित और गुणवत्तापूर्ण खाद्य सामग्री उपलब्ध कराने के उद्देश्य से बिहार सरकार के खाद्य संरक्षा...

PMCH Patna Triage Facility: PMCH में 47 बेड की ट्रायज सुविधा...

PMCH Patna Triage Facility: बिहार के प्रमुख सरकारी अस्पताल पटना मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (PMCH) में इमरजेंसी सेवाओं के विस्तार की तैयारी की गई...

India New Zealand Rugby Series Rajgir: राजगीर में भारत-न्यूजीलैंड अंडर-20 रग्बी...

India New Zealand Rugby Series Rajgir: बिहार के राजगीर स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में मंगलवार को भारत और न्यूजीलैंड की अंडर-20 रग्बी सीरीज का समापन हुआ।...