मुख्यमंत्री ने स्थापना दिवस के अवसर आयोजित होने वाले मुख्य समारोह की चल रही तैयारी का निरीक्षण किया

रांची: मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने 15 नवंबर को राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर मोरहाबादी मैदान, रांची में आयोजित होने वाले मुख्य समारोह की चल रही तैयारी का आज निरीक्षण किया।मुख्यमंत्री ने स्थापना दिवस के अवसर आयोजित होने वाले मुख्य समारोह की चल रही तैयारी का निरीक्षण किया

मुख्यमंत्री ने निर्माण कार्य को देखा और अधिकारियों को कई निर्देश

उन्होंने यहां पंडाल, मंच और स्टॉल्स के चल रहे निर्माण कार्य को देखा और अधिकारियों को कई निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि इस समारोह में शामिल होने वाले लोगों और लाभुकों को किसी तरह की परेशानी नहीं हो इसका पूरा ध्यान रखें।

मुख्यमंत्री ने स्थापना दिवस के अवसर आयोजित होने वाले मुख्य समारोह की चल रही तैयारी का निरीक्षण किया

मुख्यमंत्री ने यहां की जा रही व्यवस्थाओं की पूरी जानकारी अधिकारियों से ली। मुख्यमंत्री के निरीक्षण के दौरान मुख्य सचिव  सुखदेव सिंह, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव  वंदना दादेल, मुख्यमंत्री के सचिव विनय कुमार चौबे , सचिव  मनीष रंजन, सचिव अमिताभ कौशल , सचिव राजेश शर्मा, सचिव  मनोज कुमार , सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के निदेशक श्री राजीव लोचन बक्शी और रांची के उपायुक्त और पुलिस अधीक्षक समेत कई अधिकारी मौजूद थे।

Nirsa Navodaya School News: निरसा नवोदय विद्यालय में आखिर ऐसा क्या...

Nirsa Navodaya School News: निरसा के जवाहर नवोदय विद्यालय के बाहर शुक्रवार को 10वीं कक्षा के एक छात्र की कथित पिटाई के बाद तनावपूर्ण स्थिति...

दरभंगा में चोर का आतंक, गहने व पैसा के साथ बाल...

दरभंगा : बिहार के दरभंगा में फिर एक बार उसी अंदाज बदमाशें ने एक घर में भीषण चोरी की घटना को अंजाम दिया गया...

अनुमंडल अस्पताल परिसर बना रणक्षेत्र, 2 पक्षों में जमकर मारपीट, 3...

बाढ़ : बाढ़ अनुमंडल अस्पताल परिसर गुरुवार की संध्या रणक्षेत्र में तब्दील हो गया। दो दुकानदारों के पक्ष एक-दूसरे पर लात घुसा चलते देखे...