मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने जदयू प्रत्याशी के समर्थन में चुनावी सभा को किया संबोधित, विपक्ष पर किया तीखा हमला

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने जदयू प्रत्याशी के समर्थन में चुनावी सभा को किया संबोधित, विपक्ष पर किया तीखा हमला

प.चम्पारण : जिले के सिकटा विधानसभा मे बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने एनडीए गठबंधन के जदयू प्रत्याशी समृद्ध वर्मा के पक्ष मे चुनावी जनसभा को संबोधित किया।

DIARCH Group 22Scope News

एनडीए का मतलब जंगलराज का खत्मा – बोले मुख्यमंत्री

सिकटा के जनता हाई स्कूल के प्रांगण में नितिश कुमार ने जदयू प्रत्याशी समृद्ध वर्मा के पक्ष में चुनावी सभा को संबोधित किया और कहा की एनडीए का मतलब बिहार से जंगलराज का खात्मा है। उन्होंने कहा कि नीतीश-मोदी की साझेदारी ने बिहार को “जंगल राज” से मुक्त कराया और वंशवाद की राजनीति को खत्म किया। नीतीश कुमार ने लालू प्रसाद यादव, राबड़ी देवी और कांग्रेस नेता सोनिया गांधी पर तीखा हमला बोला।

yu7 22Scope News

लालू का बेटा न तो सीएम बनेगा ना ही सोनिया का बेटा पीएम बनेगा

मुख्यमंत्री ने कहा कि लालू जी-राबड़ी जी अपने बेटे को बिहार का मुख्यमंत्री बनाना चाहते हैं और सोनिया जी अपने बेटे को देश का प्रधानमंत्री बनाना चाहते हैं लेकिन मैं लालू-राबड़ी और सोनिया जी को बता दूं कि न लालू का बेटा बिहार का सीएम बनेगा, न सोनिया का बेटा देश का पीएम बनेगा क्योंकि बिहार में नीतीश जी मुख्यमंत्री हैं और दिल्ली में नरेंद्र मोदी जी सत्ता में हैं। बिहार और केन्द्र में कोई भर्ती नही है।

बिहार हुआ नक्सल मुक्त, पाँच बजे तक होगा मतदान

उन्होंने कहा ये गरीबों का राशन छीनते हैं। नौजवानों का रोजगार छीनते हैं और बिहार के सीएम चुनने का इनको कोई हक नहीं। उन्होंने कहा कि अब पहली बार पूरे बिहार में शाम 5 बजे तक मतदान होगा क्योंकि बिहार अब नक्सल-मुक्त हो चुका है। बिहार विधानसभा के 243 सीटों के लिए अब 11 नवंबर को दो चरणों में मतदान होगा, जबकि 14 नवंबर को मतगणना होगी। उन्होंने लोगों से एनडीए प्रत्याशी समृद्ध वर्मा को बंपर वोट से जिताने की पुरजोर अपील की‌।

ये भी पढ़े :    मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने हरनाटांड़ में एक विशाल जनसमूह को संबोधित किया, जद (यू) प्रत्याशी धीरेन्द्र प्रताप सिंह के पक्ष में मतदान की अपील की

दीपक कुमार की रिपोर्ट

India vs West Indies T20: रांची में 9 अक्टूबर के मैच...

भारत और वेस्टइंडीज के बीच 9 अक्टूबर को रांची में T20 मुकाबला होगा। JSCA में तैयारियां तेज हैं और 5 या 6 अक्टूबर से...

Kedarnath Yatra: पैदल यात्रा में श्रद्धालुओं के लिए Helmet अनिवार्य, 21...

 केदारनाथ पैदल यात्रा में श्रद्धालुओं और घोड़े-खच्चर संचालकों के लिए हेलमेट अनिवार्य कर दिया गया है। 21 किमी मार्ग पर 13 भूस्खलन जोन संवेदनशील...

Gumla Viral Fever: कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय की 70 से ज्यादा...

 गुमला के डुमरी स्थित कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय की 70 से अधिक छात्राएं वायरल फीवर की चपेट में हैं। सभी का CHC डुमरी...