Advertisment

तुफानी दौरे पर नीतीश कुमार, सम्राट चौधरी के समर्थन में की जनसभा, साहेबपुर कमाल, नौह्ट्टा और सोनबरसा में किया धुआंधार प्रचार

तुफानी दौरे पर नीतीश कुमार, सम्राट चौधरी के समर्थन में की जनसभा, साहेबपुर कमाल, नौह्ट्टा और सोनबरसा में किया धुआंधार प्रचार

पटना : सीएम नीतीश कुमार ने बिहार चुनाव को लेकर क्षेत्रों का तुफानी दौरा किया और कई विधानसभा क्षेत्रों में एनडीए प्रत्याशी के समर्थन में वोट की अपील की। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज अपने चुनावी सभा की शुरूआत आज हवेली खड़गपुर, मुंगेर में आयोजित एक विशाल जनसभा को संबोधित कर किया। सीएम नीतीश के साथ जेडीयू नेता संजय झा भी मंच पर मौजूद थे।

Goal 7 22Scope News

पीएम और सीएम के नेतृत्व में खुब हो रहा विकास — सम्राट चौघरी

तारापुर विधान सभा से प्रत्याशी उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने अपने संबोधन ने कहा कि वे यह से प्रत्याशी है और सभी से आपकी करते हांकी वे 6 नवंबर को उनको वोट कर भारी मतों से जिताएं। साथ ही उन्होंने ने कहा कि जीविका दीदियों को उद्योग के लिय 10 हजार रुपया दिया गया है कुछ लालटेनिया ये भ्रम फैला रहे है कि ये पैसे सरकार वापस ले ले लेगी । पर में इस बात को गारंटी लेता हूं कि ये पैसा किसी भी कीमत पर वापस नहीं लिया जाएगा। साथ ही बताया कि नरेंद्र मोदी और नीतीश कुमार के राज में बिहार काफी विकास किया और आगे काफी विकास करेगा।

G4vA4SwbQAIXtvU 22Scope News

सीएम नीतीश ने सरकार की उपलब्धियों के बहाने बताई 2005 से पहले की स्थिति

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अपने संबोधन में कहा कि “2005 के पहले बिहार में कानून का राज नहीं था। शाम होते ही लोग घरों में बंद हो जाते थे, पढ़ाई-लिखाई का हाल बुरा था, सड़कें टूटी-फूटी थीं और बिजली सिर्फ नाम की चीज़ थी।”उन्होंने दावा किया कि 2005 के बाद बिहार में कानून का राज और विकास दोनों आया है। मुख्यमंत्री ने बताया कि बीपीएससी के माध्यम से 2 लाख 58 हजार शिक्षकों की बहाली की गई है, साथ ही 28 हजार पुराने शिक्षकों की बहाली प्रक्रिया भी जारी है।

उन्होंने कहा — “अब बिहार में शिक्षकों की संख्या बढ़कर 5 लाख 20 हजार हो गई है।”स्वास्थ्य क्षेत्र की बात करते हुए नीतीश कुमार ने कहा कि 2006 से ही अस्पतालों में मुफ्त दवा और इलाज की व्यवस्था की गई है। राज्य में 27 नए मेडिकल कॉलेज खोले जा रहे हैं।उन्होंने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि “पहले वालों ने कुछ नहीं किया, हमने ठान लिया है अब कहीं नहीं जाएंगे, बिहार का विकास यहीं से आगे बढ़ाएंगे।

G4vA4anaMAADlIb 22Scope News

”मुख्यमंत्री ने कहा कि ‘सात निश्चय योजना’ के तहत बिहार में 40 लाख लोगों को रोजगार मिला है और अगले पांच सालों में 1 करोड़ युवाओं को रोजगार देने का लक्ष्य रखा गया है।महिलाओं के सशक्तिकरण पर बोलते हुए उन्होंने बताया कि कई विभागों में 50 प्रतिशत आरक्षण और पुलिस में 35 प्रतिशत महिलाओं की भागीदारी सुनिश्चित की गई है — “।”उन्होंने गर्व से कहा कि ‘जीविका दीदियों’ की संख्या अब 1 करोड़ 24 लाख हो चुकी है वृद्धजन और दिव्यांग पेंशन बढ़ाकर 1100 रुपये कर दी गई है।

उन्होंने दावा किया कि 2018 तक हर घर में बिजली पहुंचा दी गई है और अब 125 यूनिट बिजली मुफ्त दी जा रही है।केंद्र-राज्य तालमेल की बात करते हुए नीतीश ने कहा कि 2024 के बजट में बिहार को केंद्र से बड़ी राशि मिली है, और 2025 में मखाना बोर्ड समेत कई नई योजनाओं की सौगात दी गई है।मुख्यमंत्री ने कहा — “केंद्र और बिहार मिलकर राज्य को तेज़ी से आगे बढ़ा रहे हैं।” विपक्ष पर कटाक्ष करते हुए नीतीश कुमार ने कहा ।

15बाल के सरकार में जब 7 साल बाद लालू यादव सत्ता से हटे तो अपनी पत्नी को मुख्यमंत्री बना दिया — पूरा परिवारवाद चला रहे हैं। जबकि हम सब आज तक अपने किसी आदमी के लिय कुछ नहीं किया।

G4vA45fbwAAbfUs 22Scope News

बेगुसराय के साहेबपुर कमाल में की जनसभा

मुख्यमंत्री नीतीश सरकार ने कहा कि बिहार की जनता एनडीए के साथ है और नीतीश जी के नेतृत्व में बिहार की जनता एक बार फिर मजबूत एनडीए सरकार बनाने जा रही है। साहेबपुर कमाल विधानसभा क्षेत्र में आयोजित जनसभा में एनडीए समर्थित लोजपा (आर) प्रत्याशी श्री सुरेंद्र कुमार उर्फ सुरेंद्र विवेक के समर्थन में जनता से मतदान करने की अपील की।
उन्होंने बिहार के विकास कार्यों के प्रति एनडीए की प्रतिबद्धता दोहराई और विकसित बिहार के निर्माण में एकजुट होकर साथ देने का आह्वान किया।

G4vU6yObIAA4wvk 22Scope News

 

G4vU6nFawAAYk79 1 22Scope News

सहरसा के नौहट्टा और सोनबरसा में किया जनसभा को किया संबोधित

इसके बाद मुख्यमंत्री ने नौहट्टा, सहरसा में माननीय मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार जी की चुनावी जनसभा को संबोधित किया। एनडीए सरकार की उपलब्धियां गिना कर वोट की अपील करते हुये जगंल राज की याद दिलाई और कहा कि क्या स्थिति थी आप लोग याद करिये और एनडीए उम्मीदवार को जिताने की अपील की।
गौरतलब हो कि सहरसा जिले में कुल चार विधानसभा सीटों पर एनडीए और महागठबंधन के बीच सीधी टक्कर है।

सोनबरसा सुरक्षित सीट से जेडीयू के रत्नेश सदा की टक्कर में कांग्रेस की सरिता देवी ख़ड़ी है। वहीं सहरसा से बीजेपी के अलोक रंजन की टक्कर में इन्द्रजीत प्रसाद गुप्ता हैं तो सिमरी बख्तियारपुर में एलजेपी(आर) के संजय कुमार सिंह की टक्कर में राजद के यूसुफ सल्लाउद्दीन हैं तो महिषी से गुंजेश्वर साहु के टक्कर में राजद के गौतम कृष्णा खड़े हैं।

9417140b b237 42d0 afaa 8e52ebd40408 1 22Scope News

ये भी पढ़े :  महुआ में गरजे अमित शाह, कहा- लालू ने अगर कुछ बिहार में किया है तो वो है केवल ‘घोटाला’

 

Jharkhand Panchayat Election 2027: OBC Reservation के लिए ट्रिपल टेस्ट की...

झारखंड में संभावित पंचायत चुनाव 2027 की तैयारी शुरू हो गई है। ओबीसी आरक्षण के लिए ट्रिपल टेस्ट प्रक्रिया पूरी करने की जिम्मेदारी राज्य...

Ranchi Theft Case: पंडरा के डार्लिंग आर्केड चोरी मामले में दूसरे...

रांची के पंडरा स्थित डार्लिंग आर्केड अपार्टमेंट में 20 लाख के जेवर और नकदी चोरी मामले में पुलिस को अहम सुराग मिले हैं। बिहार...

CAT 2026 Registration: तीन अगस्त से शुरू होंगे आवेदन, 29 नवंबर...

CAT 2026 के लिए रजिस्ट्रेशन तीन अगस्त से शुरू होगा। परीक्षा 29 नवंबर को होगी। जानें आवेदन तिथि, शुल्क, एडमिट कार्ड और परीक्षा केंद्रों...