Commercial Advertisment

मुख्यमंत्री 827 शिक्षकों को 16 अक्तूबर देगें नियुक्ति पत्र

रांची: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन  16 अक्तूबर को हाइस्कूल शिक्षक नियुक्ति परीक्षा में सफल 827 अभ्यर्थियों को नियुक्ति के पत्र देंगे।

साथ ही, राज्य के सरकारी स्कूलों के छात्रों के लिए शिक्षा विभाग के द्वारा ‘जे गुरुजी ऐप’ (झारखंड के गुरुजी) का शुभारंभ किया जायेगा।

इस ऐप के माध्यम से सरकारी स्कूलों में छात्रों को ऑनलाइन शिक्षा प्रदान की जाएगी। शिक्षा विभाग द्वारा इसकी तैयारी पूरी की गई है।

नियुक्ति पत्र वितरण के लिए, शिक्षा विभाग ने सोमवार को मोरहाबादी मैदान में समारोह आयोजित किया है, जिसमें 827 चयनित हाइस्कूल शिक्षकों को उनके नियुक्ति पत्र दिए जाएंगे।

इसमें पश्चिमी सिंहभूम जिले से 100 शिक्षक सबसे अधिक चयनित हुए हैं, जबकि खूंटी और लोहरदगा जिलों से केवल पांच-पांच शिक्षक चयनित हुए हैं। रांची से आठ शिक्षकों को नियुक्ति पत्र दिए जाएंगे।

इससे पहले इस वर्ष मई में 3469 हाइस्कूल शिक्षकों को नियुक्ति पत्र दिए गए थे।

 

 

 

Bihar Food Safety Inspection: बिहार में मिलावटखोरों पर सरकार की सख्ती,...

Bihar Food Safety Inspection, पटना: बिहार में खाद्य पदार्थों में मिलावट और असुरक्षित खाद्य सामग्री की बिक्री पर रोक लगाने के लिए राज्य सरकार...

Giridih Murder Case: प्रेमिका की हत्या कर रेलवे ट्रैक किनारे फेंका...

Giridih Murder Case: बगोदर थाना क्षेत्र के चिचाकी रेलवे स्टेशन के पास रेलवे ट्रैक किनारे मिली युवती की लाश के मामले में पुलिस ने...

Ganga Water Treaty Bihar: गंगा जल संधि में बिहार के हितों...

Ganga Water Treaty Bihar, पटना: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने गंगा जल संधि और फरक्का समझौते से जुड़े मामलों में राज्य के हितों...