4 लाख की सुपारी देकर कराया गया था मुखिया पति पर हमला

SUPAUL: मुखिया पति पर हमला – सुपौल के हरिराहा पंचायत की मुखिया के पति पर 4 लाख की सुपारी देकर हमला करवाया गया था. इस बात का खुलासा पुलिस ने बुधवार को किया. मुखिया पति पर फायरिंग करने वाले अपराधी को गिरफ्तार करने के बाद पुलिस अधीक्षक डी अमरकेश ने प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए बताया कि दो जनवरी को हरिराहा पंचायत की मुखिया पति विकास कुमार अपने स्कॉर्पियो से घर जा रहे थे.

giraftar 2 22Scope News

तभी फ़क़ीरना चौक के पास तीन बाइक पर सवार अपराधियों ने मुखिया पति की हत्या करने के इरादे से ताबड़तोड़ गोलियां चलाई, जिस घटना में मुखिया पति के जैकेट में एक गोली फंस गई, वहीँ घटनास्थल से कई खोखा भी बरामद किया गया.

मुखिया पति पर हमला – वीरपुर डीएसपी पंकज कुमार मिश्र के नेतृत्व में टीम का गठन

एसपी ने बताया कि घटना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक ने वीरपुर डीएसपी पंकज कुमार मिश्र के नेतृत्व में टीम का गठन किया गया. जिसके बाद टीम ने वैज्ञानिक अनुसंधान के साथ घटना के कारणों की तह में जाकर जांच किया.

मुखिया पति विकास कुमार ने छठ पर्व के दौरान करजाइन थाना क्षेत्र

के ही संजय साह के साथ मारपीट की घटना हुई थी, जिस घटना

का बदला लेने के लिए सजंय साह ने मुखिया पति की हत्या करने की

साजिश रची , जिसमे संजय साह ने मुखिया पति की हत्या करवाने के

लिए 04 लाख की सुपारी अपराध कर्मियों को दी थी,

इस घटना में शामिल सभी 6 अपराधियों को

गिरफ्तार कर लिया गया है.

गिरफ्तार अपराध कर्मियों में विजय कुमार, संजय साह,

देव कुमार, मनीष कुमार, दीपक कुमार और प्रदीप कुमार शामिल है.

घटना में 3 बाइक, एक देसी पिस्टल, एक देसी कट्टा,

एक दर्जन कारतूस और 10 मोबाइल बरामद किए गए हैं.

एसपी डी अमरकेश ने बताया कि गिरफ्तार तमाम अपराधकर्मी सुपौल जिले के विभिन्न थाना क्षेत्र में घूम घूम कर सुनसान स्थान पर लूटपाट हत्या जैसे अपराधिक घटनाओं को अंजाम देते थे.

Dobhi Drowning Incident: गया के डोभी में आहर में डूबने से...

Dobhi Drowning Incident, गया: बिहार के गया जिले के डोभी थाना क्षेत्र के मिस्त्रीटांड़ में रविवार को एक दर्दनाक हादसे में गौतम कुमार और...

Lalu Yadav Durga Puja Visit: लालू यादव ने बेटियों के साथ...

Lalu Yadav Durga Puja Visit, पटना: राष्ट्रीय जनता दल (राजद) सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव दुर्गा पूजा के अवसर पर राजधानी पटना के विभिन्न पूजा...

Bihar Durga Puja Electricity Supply: बिहार में बिजली व्यवस्था की निगरानी...

Bihar Durga Puja Electricity Supply, पटना: दुर्गा पूजा के दौरान श्रद्धालुओं, पूजा समितियों और आम नागरिकों को निर्बाध एवं गुणवत्तापूर्ण बिजली उपलब्ध कराने के...