छठ पूजा के दौरान नदी में डूबने से बच्चे की मौत, छठ की खुशियां मातम में बदलीं

Giridih: जिले के बिरनी प्रखंड अंतर्गत बाराडीह गांव में सोमवार की शाम छठ पर्व के दौरान एक दर्दनाक हादसा हो गया। जब श्रद्धालु डूबते सूर्य को अर्घ्य अर्पित कर रहे थे, उसी समय लगभग 7 वर्षीय मासूम दीपक तुरी नदी में डूब गया।घटना की सूचना मिलते ही भरकट्टा ओपी प्रभारी अमन कुमार सिंह ने खुद ही बच्चे की तलाश में अभियान शुरू कराया। प्रारंभिक प्रयासों में सफलता नहीं मिलने पर उन्होंने एनडीआरएफ टीम को बुलवाया। रातभर चले रेस्क्यू अभियान के बाद लगभग 14 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद मंगलवार को दीपक तुरी का शव बरामद कर लिया गया।

घटना से इलाके में शोक:

जानकारी के अनुसार, मृतक दीपक तुरी, पिता भारत तुरी, अर्घ्य देने के दौरान नदी के गहरे पानी में चला गया था। तेज बहाव के कारण वह बाहर नहीं निकल सका। बताया जाता है कि दीपक के माता-पिता मुंबई में रहते हैं और घटना की सूचना उन्हें दे दी गई है।

पूर्व विधायक ने की परिजनों से मुलाकातः

घटना की जानकारी मिलते ही पूर्व विधायक विनोद सिंह भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने शोकाकुल परिजनों से मुलाकात कर सांत्वना दी और प्रशासन से आपदा राहत मद से मुआवजा दिलाने की मांग की। भरकट्टा ओपी प्रभारी ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया।

रिपोर्टः राज रवानी

यह खबर शेयर करें
FacebookXTelegram

Bihar New Airports 2030: सोनपुर से भागलपुर तक एयरपोर्ट की तैयारी,...

Bihar New Airports 2030, पटना: बिहार में हवाई संपर्क को बेहतर बनाने के लिए राज्य सरकार एयरपोर्ट के विस्तार और आधुनिकीकरण की योजना पर...

Bihar Delhi Bus Service 2026: बिहार से दिल्ली जाना हुआ आसान,...

Bihar Delhi Bus Service 2026, पटना: बिहार से दिल्ली आने-जाने वाले यात्रियों के लिए राहत की खबर है। अब बिहार के 13 जिलों से...

Vaishali International Buddhist Conference 2026: वैशाली में जुटेंगे बौद्ध देशों के...

Vaishali International Buddhist Conference 2026, पटना: बिहार के वैशाली में 11 से 13 दिसंबर तक आयोजित होने वाले तीन दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय बौद्ध सम्मेलन-2026 की...