घर के आगे से बच्चा Kidnap, आक्रोशित परिजनों ने…

गोपालगंज: गोपालगंज में बाइक सवार अपराधियों ने दो वर्षीय मासूम का उसके घर के समीप से अपहरण कर लिया। अपहरण की घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया वहीं आक्रोशित परिजनों ने सड़क जाम कर अपहृत बच्चे की बरामदगी की मांग करने लगे। ग्रामीणों ने थावे ओवरब्रिज के नीचे सड़क जाम कर आगजनी भी की।

मामले में लोगों ने बताया कि थावे थाना क्षेत्र के विदेशी टोला निवासी संजय बांसफोड़ का दो वर्षीय बेटा दरवाजे पर खेल रहा था। इसी दौरान बाइक सवार अज्ञात अपराधियों ने उसे उठा लिया और सिवान की तरफ भाग निकले। परिजनों ने कहा कि घटना के तुरंत बाद थावे थाना की पुलिस को घटना की सूचना दी लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। इसी से नाराज हो कर परिजनों ने सड़क जाम कर दिया और आगजनी करते हुए अपहृत बच्चे की बरामदगी की मांग करने लगे।

सड़क जाम की सूचना पर मौके पर थावे थाना की पुलिस पहुंच कर बच्चे को सकुशल बरामद करने का आश्वासन दे कर सड़क जाम खत्म करवाया। मामले में सदर एसडीपीयो प्रांजल कुमार ने बताया कि थावे थाना अंतर्गत एक बच्चे के गायब होने की सूचना मिली है। पुलिस सीसीटीवी के माध्यम से बच्चे की तलाशी में जुट गई है।

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos

यह भी पढ़ें-  गोपालगंज में Raid में जा रही पुलिस टीम पर अपराधियों ने की फायरिंग, मुठभेड़ में…

गोपालगंज से सुशील श्रीवास्तव की रिपोर्ट

Kidnap Kidnap Kidnap

Kidnap

Chirkunda BJP Worker Meeting: चिरकुंडा में भाजपा का मेगा मिलन समारोह,...

Chirkunda BJP Worker Meeting: निरसा विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत चिरकुंडा में भारतीय जनता पार्टी (BJP) द्वारा एक 'कार्यकर्ता मिलन समारोह' आयोजित किया गया। इस...

IT मैनेजर ने सीखे AI के तकनीकी गुर, विभागों में कामकाज...

पटना : सामान्य प्रशासन विभाग के बिहार प्रशासनिक सुधार मिशन सोसायटी की ओर से सोमवार को बिहार आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस (AI) मिशन के तहत एकदिवसीय...

मंत्री संजय पासवान ने पंजाब की इंडियन सुक्रोज मिल पहुंचकर लिया...

पटना : गन्ना उद्योग विभाग के मंत्री संजय पासवान ने सोमवार को पंजाब के मुकेरियां में स्थित इंडियन सुक्रोज लिमिटेड का दौरा किया। उन्होंने...