29 फरवरी को जन्म लेने वाले बच्चे बेहद खास, इतनी हस्तियों ने भी लिया इसी दिन जन्म

रांची. 4 सालों में आने वाला 29 फरवरी बहुत से लोगों के लिए खास होता है। क्योंकि आज के दिन जन्म लेने वाले बच्चे आज के दिन अपना जन्मदिन धूमधाम से मानते हैं। उनके परिवारवालों में भी अलग सी खुशी देखने को मिलती है। बहुत से ऐसे हैं, जो नहीं चाहते कि उनके बच्चे का जन्म 29 फरवरी को हो। क्योंकि उनके बच्चे का जन्मदिन 4 साल में आएगा।

जन्म और मृत्यु तो भगवान के हाथों में है, लेकिन आज के माता पिता चाहते हैं कि उनके बच्चे-बच्ची का जन्म किसी खास दिन पर ही हो और इस विशेष दिन के लिए पूरी प्लानिंग होती है और ये खास प्लानिंग बस इसलिए कि वे अपने बच्चे या बच्चियों का जन्मदिन उत्सव की तरह मनाएं। हलांकि जिनका जन्म 29 फरवरी को होता, उसका जन्मदिन उत्सव चार साल में एका बार आता है। इसका कारण है लीप ईयर।

29 फरवरी को जन्म लेने वाले बच्चे बेहद खास

लीप ईयर में एक अतिरिक्त दिन 29 फरवरी का होता है। यानि जो बच्चे 29 फरवरी को जन्म लेते हैं। वे चार साल में एक बार ही अपना जन्मदिन मना पाते हैं। रांची सदर अस्पताल में इसी 29 फरवरी को कई बच्चों ने जन्म लिया, लेकिन उनके परिजन खुश है। चार साल में ही लेकिन जबरदस्त तरीके से अपने बच्चे का जन्मदिन मनाएंगे।

29 फऱवरी को जन्म लेने वाले बच्चे जिंदगी की पिच पर एक-एक रन नहीं लेते, बल्कि सीधा चौका ही लगाते हैं। लिहाजा, खुशी भी चार गुनी ही होगी। 29 फऱवरी हर चार साल बाद लीप ईयर में आता है। ये साल भी ग्रेगोरियन कैलेंडर के लीप ईयर का है। सदर अस्पताल में 29 फरवरी को 9 बच्चे सिजेरियन से हुए तो 12 बच्चों का जन्म नॉर्मल डिलीवरी से हुआ। हलांकि जिन बच्चों का जन्म इस साल 29 फरवरी को हुआ है। उनके परिजन या तो 28 फरवरी या फिर 01 मार्च को अपने बच्चों का जन्मदिन मनाते हैं।

29 फरवरी को कई हस्तियां का जन्‍म

हलांकि देश दुनिया में कई हस्तियां हैं, जिनका जन्‍म 29 फरवरी को हुआ। इसमें भारत के पूर्व प्रधानमंत्री मोरारजी देसाई, ऑस्‍ट्रेलिया के राजनेता सर जेम्‍स विल्‍सन, खेल जगत की मशहूर हस्‍ती हेनरी रिचर्ड, ईसाई धर्मगुरु पॉप पॉल-3 आदि शामिल हैं। इसलिए 29 फरवरी का ये दिन खास है और इस दिन जन्म लेने वाले भी बेहद खास है।

Cyber Crime Motihari:मोतिहारी में Digital Arrest कर 18.50 लाख की ठगी,...

मोतिहारी में साइबर ठगों ने पुलिस और सीबीआई का डर दिखाकर रामाशंकर प्रसाद गुप्ता से 18.50 लाख रुपये ठग लिये। मामले में FIR दर्ज...

झारखंड मौसम रिपोर्ट दिनांक: 14-09-2026

झारखंड मौसम रिपोर्ट दिनांक: 14-09-2026  जिला अधिकतम तापमान न्यूनतम तापमान वर्षा मौसम हवा की गतिरांची 28°C 22°C 2.5 मिमी बूंदाबांदी 7 किमी/घंलोहरदगा 29°C 22°C 1.5 मिमी बूंदाबांदी 7 किमी/घंगुमला 29°C 21°C 2.9 मिमी आंधी-तूफान संभावित 6 किमी/घंसिमडेगा 30°C 23°C 0.6 मिमी हल्की बूंदाबांदी 5 किमी/घंपलामू 32°C 24°C 0.7 मिमी बूंदाबांदी 8 किमी/घंलातेहार 31°C 23°C 0.8 मिमी हल्की बूंदाबांदी 6 किमी/घंगढ़वा 32°C 24°C 0.8...

SIR 2026 Jharkhand :SIR 2026 में प्रतिनियुक्त शिक्षकों की बढ़ी जवाबदेही,...

 झारखंड में SIR 2026 कार्य में प्रतिनियुक्त शिक्षकों को अब प्रतिदिन प्रतिनियुक्त स्थल पर उपस्थिति दर्ज करनी होगी। जरूरत नहीं होने पर प्रतिनियुक्ति खत्म...