UP में फिर से बने ‘चौधरी’ BJP के प्रदेश अध्यक्ष, सर्वसहमति से हुई नाम की घोषणा

लखनऊ : देश के सबसे बड़े राज्य उत्तर प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी (BJP) के नए प्रदेश अध्यक्ष के नाम का ऐलान हो गया है। केंद्रीय मंत्री और महाराजगंज से सात बार के लोकसभा सांसद पंकज चौधरी का नाम का ऐलान हो गया है। केंद्रीय मंत्री और उत्तर प्रदेश के चुनाव प्रभारी पीयूष गोयल ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की उपस्थिति में लखनऊ पार्टी दफ्तर में आयोजित कार्यक्रम में उनके नाम की औपचारिक घोषणा की।

सर्वसहमति से पंकज चौधरी के नाम की घोषणा हुई। कार्यक्रम की शुरुआत स्वस्ति वचन, शंखनाद और डमरू वादन के साथ हुई, जिसके बाद पंकज चौधरी को नए प्रदेश अध्यक्ष के रूप में पदभार ग्रहण कराया गया। निवर्तमान प्रदेश अध्यक्ष चौधरी भूपेंद्र सिंह ने पार्टी का झंडा नवनियुक्त अध्यक्ष पंकज चौधरी को सौंपा।

Pankaj Chaudhary 2 22Scope News

मुख्यमंत्री, केंद्रीय चुनाव प्रभारी, दोनों उपमुख्यमंत्री सहित UP BJP के कई वरिष्ठ नेता कार्यक्रम में मौजूद रहे

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, केंद्रीय चुनाव प्रभारी पीयूष गोयल, दोनों उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और ब्रजेश पाठक सहित यूपी बीजेपी के कई वरिष्ठ नेता कार्यक्रम में मौजूद रहे। यूपी बीजेपी अध्यक्ष पद के लिए अपने नाम की घोषणा के बाद पंकज चौधरी मंच पर पहुंचे, जहां वरिष्ठ बीजेपी नेताओं ने उन्हें बधाई दी। महाराजगंज से सात बार के सांसद और केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री पंकज चौधरी कुर्मी समाज से आते हैं। प्रदेश अध्यक्ष पद पर उनकी नियुक्ति को 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले यूपी में ओबीसी वोट बैंक को मजबूत करने की बीजेपी की रणनीति के तौर पर देखा जा रहा है।

Pankaj Chaudhary 1 1 22Scope News

Pankaj Chaudhary 1 22Scope News

CM योगी ने पंकज चौधरी को UP के नए प्रदेश अध्यक्ष बनने पर दी बधाई

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने केंद्रीय मंत्री पंकज चौधरी को उत्तर प्रदेश के नए प्रदेश अध्यक्ष बनने पर बधाई दी है। उन्होंने सोशल मीडिया एक्स पर फोटो जारी करते हुए लिखा कि पंकज चौधरी उत्तर प्रदेश बीजेपी के अध्यक्ष निर्वाचित होने पर हार्दिक बधाई। पूर्ण विश्वास है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के यशस्वी मार्गदर्शन एवं आपके दूरदर्शी नेतृत्व में उप्र भाजपा के समर्पित कार्यकर्ता ‘विकसित भारत-विकसित उत्तर प्रदेश’ और पार्टी के ‘राष्ट्रहित एवं जनकल्याण’ केंद्रित संकल्पों को साकार करने हेतु नई ऊर्जा के साथ कार्य करेंगे। प्रदेश संगठन सेवा, समर्पण और सुशासन के नए मानक स्थापित करेगा।

Pankaj Chaudhary 3 22Scope News

यह भी पढ़े : केरल निकाय चुनाव : तिरुवनंतपुरम में BJP की ऐतिहासिक जीत, 4 दशक पुराना LDF का किला ढहा, PM मोदी ने दी बधाई

Patna Food Safety Raid: पटना के पिस्ता हाउस और पाइरेट्स ऑफ...

Patna Food Safety Raid: आम लोगों को सुरक्षित और गुणवत्तापूर्ण खाद्य सामग्री उपलब्ध कराने के उद्देश्य से खाद्य संरक्षा विभाग ने 10 अक्टूबर 2026 को...

Manpur Patwatoli Weavers: बिहार के बुनकरों को मिलेगी नई सुविधा! मानपुर...

Manpur Patwatoli Weavers: बिहार के प्रसिद्ध वस्त्र निर्माण केंद्र मानपुर पटवाटोली में बुनकरों और पावरलूम उद्योग को आधुनिक सुविधाओं से जोड़ने की दिशा में...

Bihar Seva Sankalp Competition: बिहार के विद्यार्थी बने देश में अव्वल!...

Bihar Seva Sankalp Competition, पटना: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और केंद्रीय मंत्री प्रल्हाद जोशी ने शनिवार, 10 अक्टूबर 2026 को पटना के बापू सभागार में...