रेमडेसिविर की कालाबाजारी को लेकर सृष्टि अस्पताल में CID का छापा, कंप्यूटर समेत कई दस्तावेज जब्त

रांची : रेमडेसिविर इंजेक्शन की कालाबाजारी को लेकर हिनू स्थित सृष्टि अस्पताल में शुक्रवार को सीआईडी की टीम ने छापेमारी की. छापेमारी के दौरान सीआईडी की टीम ने कंप्यूटर समेत कई दस्तावेज जब्त कर अपने साथ ले गई.

सृष्टि अस्पताल में सीआईडी की टीम जैसे ही पहुंची तो अफरा-तफरी का माहौल हो गया. अस्पताल के मालिक सुधाकर देव इस मामले में कुछ भी बोलने से बच रहे हैं. सीआईडी की टीम कालाबाजारी के मामले में लगातार जांच कर रही है. इस मामले में कई और लोगों के नाम भी सामने आने की संभावना है.

Srishti Hospital1 22Scope News

बताते चलें कि रेमडेसिविर की कालाबाजारी के मामले में सीआईडी ने सृष्टि अस्पताल की भूमिका संदिग्ध पाया था. इस मामले में सीआईडी के द्वारा अस्पताल प्रबंधन को नोटिस जारी कर प्रबंधन से जवाब मांगा गया था. जवाब से संतुष्ट नहीं होने पर सीआईडी ने इस मामले में कार्रवाई की है. अस्पताल में दो मरीजों के नाम पर रेमडेसिविर आया था, लेकिन अस्पताल में दोनों मरीजों को इंजेक्शन नहीं दिया गया था. सरकार से मिलने के बाद रेमडेसिविर इंजेक्शन को अस्पताल के कर्मचारी ने प्राईवेट अस्पताल को बेच दिया था.

Srishti Hospital2 22Scope News

बता दें कि राजधानी रांची में कोरोना काल में काफी अधिक मात्रा में रेमडेसिविर इंजेक्शन की कालाबाजारी हो रही थी. रिम्स अस्पताल से सुषमा कुमारी नामक काम करने वाली परिचारिका रेमडेसिविर इंजेक्शन चोरी करते हुए पकड़ी गई थी. इसके अलावा पुलिस ने राजीव सिंह नामक व्यक्ति को रेमडेसिवीर इंजेक्शन के साथ गिरफ्तार किया था. उससे पूछताछ के सिलसिले में सृष्टि अस्पताल के कर्मचारी मनीष कुमार सिन्हा का नाम भी सामने आया था. पुलिस इन लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था. फिलहाल इस मामले में राजीव सिंह जमानत पर जेल से बाहर है. झारखंड हाईकोर्ट के आदेश के बाद सीआईडी की विशेष जांच टीम इस मामले का अनुसंधान कर रही है.

रिपोर्ट : प्रोजेश दास

Saffrn

Trending News

Jharkhand BJP Visit: राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के दौरे से कार्यकर्ताओं...

भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के झारखंड दौरे पर सांसद मनीष जायसवाल ने कहा कि उनका मार्गदर्शन कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा का संचार करेगा...

Jharkhand BJP Meeting 2026: राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन ने कोर कमेटी...

 रांची में भाजपा प्रदेश कार्यालय में राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन ने कोर कमेटी और पूर्व प्रदेश अध्यक्षों के साथ बैठक कर संगठनात्मक रणनीति और...

Viksit Bharat Mission: विकसित भारत के संकल्प को साकार करने में...

 रांची में प्रबुद्ध नागरिक संवाद कार्यक्रम में भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन ने विकसित भारत, गरीब कल्याण योजनाओं, रोजगार, एआई और सुशासन पर केंद्र...

Sudesh Mahto BJP Meeting: नितिन नबीन से मिले सुदेश महतो, NDA...

झारखंड दौरे पर पहुंचे भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन से आजसू प्रमुख सुदेश महतो ने मुलाकात की। एनडीए की मजबूती और राज्यसभा चुनाव...

विक्रमशिला सेतु पर बना बेली ब्रिज तैयार, 7 जून से शुरू...

भागलपुर : भागलपुर के विक्रमशिला सेतु के क्षतिग्रस्त होने के बाद बॉर्डर रोड संगठन द्वारा बनाए गए चार बेली ब्रिज का निर्माण कार्य पूरा...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img