Advertisment

मंत्री संतोष सुमन का हमला, कहा- ज्यादा विचलित हो रहे हैं लालू-तेजस्वी

पटना : बिहार विधानसभा के बाहर विधान परिषद पद के लिए नामांकन करने के बाद मंत्री संतोष कुमार सुमन ने मीडिया को संबोधित किया। मंत्री संतोष सुमन ने कहा कि लोकसभा चुनाव की बात है तो ये समय बताएगा। लेकिन हमारी पार्टी से कोई न कोई कार्यकर्ता जरूर लोकसभा का चुनाव लड़ेगा।संतोष सुमन ने कहा कि हम गठबंधन में है तो निश्चित तौर पर हमें सीटें मिलेंगी। इसकी चर्चा और परिचर्चा यहां नहीं करना है। हम समझते है कि आने वाले दो से चार दिन के सब कुछ पता चल जाएगा।

लालू यादव के परिवारवाद वाले बयान पर मंत्री संतोष सुमन ने कहा कि हमें लगता है कि इस पर राजद सुप्रीमो लालू यादव और तेजस्वी यादव ज्यादा विचलित हो रहे हैं। उनको विचलित नहीं होना चाहिए। क्योंकि परिवारवाद का सिंबॉलिज्म बन चुके हैं। जिस तरह से उन्होंने टिप्पणी किया पीएम नरेंद्र मोदी पर की उनका परिवार नहीं है। लेकिन आज सारा देश देख रहा है सभी लोग कह रहे हैं कि मैं भी मोदी का परिवार हूं। इसका जवाब लालू यादव की मिल चुका है।

अविनाश सिंह की रिपोर्ट

https://22scope.com

https://youtube.com/22scope

Pakur News: यूनिट टेस्ट में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले 100 छात्र-छात्राओं...

पाकुड़ के ऑक्सफोर्ड इंस्टीट्यूट ऑफ कंप्यूटर एजुकेशन में यूनिट टेस्ट में बेहतर प्रदर्शन करने वाले 100 छात्र-छात्राओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।Pakur Newsपाकुड़:...

Ranchi Crime: मॉर्निंग वॉक पर निकले लोगों को बना रहे निशाना,...

रांची में मॉर्निंग वॉक पर निकले लोगों से चेन स्नैचिंग की घटनाएं बढ़ी हैं। मोरहाबादी में बिजनेसमैन से 10 लाख और डोरंडा में बुजुर्ग...

IAS Vinay Choubey: जेल से बाहर आते ही फिर बढ़ी मुश्किलें,...

 शराब घोटाले में आरोपी IAS विनय चौबे जेल से बाहर आ चुके हैं। अब ACB ने जांच तेज कर दी है और आरोपियों से...