खूंटी में बीजेपी के खिलाफ जमकर बरसे सीएम हेमंत सोरेन

गरीबों तक पहुंच रही है योजनाएं

खूंटी : आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम में उपस्थित लोगों को संबोधित

करते हुए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि झारखंड देश के अव्वल राज्यों की कतार में खड़ा है.

हमारा ये झारखंड नदी, नाला, पहाड़, झरना है. अब यहां बसे लोगों के पास योजना पहुंच रही है.

पहले दूर-दराज बसे गांव में न सरकार जाती थी न विकास की योजनाएं पहुंचती थी.

बीजेपी पर निशाना साधते हुए हेमंत सोरेन ने कहा कि विगत 20 सालों में जो हमारे

विरोधियों ने इस राज्य को चलाने का काम किया कभी नहीं सोचा कि सुदुर ग्रामीण क्षेत्र

में रहने वाले गरीब, किसान, मजदूरों को सरकारी लाभ हम कैसे दें. ये लोग कागज में

आपके के लिए नियम, कानून बनाते थे और कागज में ही सारी योजनाएं रह जाती थी.

लेकिन वर्तमान में आपकी सरकार ने संकल्प लिया कि अब योजना कागज में नहीं बल्कि

आपकी योजना को गठरी बांध-बांधकर आप तक पहुंचाया जाय.

और आज उसी का नतीजा है जहां पदाधिकारी जाने से कतराते थे उन जगहों पर

आज पदाधिकारी जा रहे हैं, और गरीबों की समस्या का समाधान कर रहे हैं.

हेमंत सोरेन: पारा शिक्षकों को हमारी सरकार ने दिया सम्मान

सीएम हेमंत ने कहा कि अनेकों ऐसी योजनाएं हैं जिसकों लेकर हम आगे बढ़े हैं. जो पूरे देश में पहचान बनने जा रही है. राज्य के कर्मचारियों के साथ-साथ लोगों के चेहरे पर भी मुस्कान ला रहे हैं. 20 साल तक पारा शिक्षकों को कोई सम्मान नहीं मिला था, 12 महीने में 11 महीने तक लगातार अपनी मांगे के लिए आंदोलन किया करते थे.

लेकिन आज वही पारा शिक्षक 12 महीने में 11 महीने स्कूल में बच्चों को शिक्षा दे रहे हैं. शिक्षा के क्षेत्र में मिशनरी ने भी बहुत बड़ा योगदान दिया है. देश का ये पहला राज्य है जहां कर्मचारियों के लिए पुराना पेंशन स्किम लागू करने का काम किया.

हेमंत सोरेन: सहायक पुलिसकर्मियों को मिलेगा सम्मान

बीजेपी पर निशाना साधते हुए हेमंत सोरेन ने कहा कि सुरक्षा में तैनात हमारे पुलिस भाइयों के साथ 20 साल में क्या दुर्गति नहीं हुआ. दिन-रात इन पुलिस भाइयों से काम कराया गया लेकिन उन्हें सम्मान और प्रोत्साहित देने का कोई काम नहीं किया. पिछली सरकार ने सहायक पुलिसकर्मियों को गलत तरीके से नियुक्त किया गया.

इनके भविष्य को अंधकार में डाल दिया. वे इस चिंता में जी रहे हैं कि कब इनकी नौकरी चली जाय. सहायक पुलिसकर्मियों की नियुक्ति के लिए ना कोई नियम बना और ना ही कोई कानून इन्होंने बनाया. सिर्फ नियुक्ति कर इन लोगों को सड़क पर उतार दिया. सीएम हेमंत ने कहा कि हम उन सभी सहायक पुलिसकर्मियों को सम्मान के साथ रास्ता निकालने का काम कर रहे हैं. इन सभी को कोई निकालने नहीं जा रहा है.

दलित की बेटी ही क्यों, किसी के साथ नहीं हो ऐसा कुकृत्य

Crime News: रांची में SUV सवार बदमाशों ने युवक का किया...

रांची के अरगोड़ा में SUV सवार छह बदमाशों ने हर्ष कुमार का अपहरण कर लिया। पुलिस ने नगड़ी से युवक को सकुशल बरामद कर...

Railway Corruption Case: रांची में रिश्वत के आठ साल पुराने मामले...

रांची में भ्रष्टाचार के आठ साल पुराने मामले में सीबीआई की विशेष अदालत ने पूर्व-मध्य रेलवे के दो अधिकारियों को तीन-तीन साल की सजा...

Jharkhand Weathe: रांची में 20 सितंबर तक बारिश और वज्रपात का...

बंगाल की खाड़ी के निम्न दबाव के असर से झारखंड में मानसून सक्रिय रहेगा। रांची में 20 सितंबर तक बारिश, वज्रपात और तेज हवाओं...